Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

594 छात्राओं को स्मार्ट फोन का किया गया वितरण

विशेष संवाददाता 02-02-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240202-WA0031

गाजीपुर। उ0प्र0 शासन की श्री स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजना के अन्तर्गत स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम माता तेतरी देवी सच्चिदानन्द गर्ल्स पी0जी0 कालेज अलीपुर मदरा जखनियां में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में 594 छात्राओं को स्मार्ट फोन का वितरण किया गया।

जिलाधिकारी ने संबोधित करते हुए कहा कि आज के युग मे युवा के लिए स्मार्ट फोन जीवन का आधार है जिसके द्वारा युवा वर्ग देश-विदेश की खबरें पढ़ने लिखने की सुविधा ले सकते है। इस स्मार्ट फोन से छात्राओ को ज्यादा सुविधा मिलेगी क्योकि गांव मे बच्चियों को बाहर नही निकलने दिया जाता है। यह स्मार्ट फोन उन लोगो के लिए आत्मनिर्भर बनने की सुविधा उपलब्ध कराकर शिक्षित करने मे मददगार होगा। उन्होने कहा कि इसके सकारत्मक तथा नकारात्मक उपयोग है लेकिन आप इसका दुरपयोग न करके सद्उपयोग करे। आप लोग इसका उपयोग करके शिक्षित एवं आत्मनिर्भर बने जिससे जनपद का नाम रोशन हो।
इसी क्रम मे जिलाधिकारी ने निर्वाचन के प्रति छात्राओ को जागरूक करते हुए कहा कि जो भी छात्राएं 01.01.2024 को 18 वर्ष पूर्ण कर चूकी है वे फार्म 6 भरकर मतदाता सूची मे नाम दर्ज करवाते हुए े मतदान मे बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा भानू प्रताप सिंह, विद्यालय के प्रबन्धक, प्रधानाचार्य एवं अन्य अध्यापकगण एवं छात्रएं उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 10 लाख रुपये लूट के मामले का हुआ पर्दाफाश
Next: प्रार्थना पत्रो का सम्बन्धित अधिकारियों को दिए गए निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.