Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जय प्रकाश नारायण सर्वाेदय बालिका विद्यालय द्वारा प्रवेश सूचना जारी

ब्यूरो 01-03-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर।  समाज कल्याण विभाग उ0प्र0 लखनऊ द्वारा संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वाेदय बालिका विद्यालय, पूर्ववर्ती नाम राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय चकेरी उपरवार सैदपुर जनपद गाजीपुर में कक्षा 6(कुल 70 सीट- sc 42 सीट, OBC 18 सीट, gen 10 सीट), कक्षा 7(कुल 3 सीट gen ). कक्षा 8(कुल 10 सीट-sc 8 सीट, gen 02 सीट) एवं 9(कुल 12 सीट- sc 6 सीट, gen 6 सीट) में शिक्षा सत्र 2024-25 में प्रवेश हेतु कक्षावार, वर्गवार प्रवेश परीक्षा के माध्यम से एवं कक्षा 11 रिक्त स्थानों पर हाई स्कूल की मेरिट की आधार पर प्रवेश लिया जाना है। विद्यालय में छात्राओं को आवास के साथ-साथ भोजन, नाश्ता, स्कूल ड्रेस, पाठ्य-पुस्तके एवं दैनिक प्रयोग की सामग्री निःशुल्क उपलब्ध करायी जाती है। प्रवेश हेतु इच्छुक छात्राए, अभिवावक एवं संरक्षक निर्धारित आवेदन पत्र की तिथि दिनांक 28.02.2024 से सम्बन्धित विद्यालय एवं कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी गाजीपुर से किसी भी कार्य दिवस में प्राप्त एवं समस्त वांक्षित अभिलेख यथा जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, गत वर्ष का अंक पत्र एवं आधार कार्ड की छाया प्रति के साथ संलग्न कर दिनांक 15.03.2024 के सायं 05 बजे तक जमा कर सकते है। आवेदन पत्र https://ghazipur.nic.in वेबसाईट पर अपलोड है, जिसे पात्र आवेदकों द्वारा डाउनलोड किया जा सकता है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: परीक्षा के दौरान लगातार भ्रमणशील रहकर कार्य करें अधिकारी
Next: आगामी ग्रीष्म ऋतु के होने वाले भीषण प्रकोप के दृष्टिगत सीएमओ ने जताई चिंता

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.