Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत 7 दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन

विशेष संवाददाता 04-03-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
777 (2)

जमानिया। तहसील क्षेत्र बरुईन गांव स्थित संत राम नरायन राजकिशोर शंकर महिला महाविद्यालय एवं राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें अनुसशासन में रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने पर जोर दिया गया।

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय के कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महाविद्‍यालय के प्रबंधक उपेन्द्र सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। एनएसएस की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत का प्रस्तुत किया। कार्यक्रम एनएसएस के लक्ष्य गीत उठे समाज के लिए उठे-उठे के साथ प्रारंभ हुआ। मुख्य अतिथि उपेन्द्र सिंह ‘शिवजी’ ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर युवाओं के अंदर सामाजिक और देशभक्ति की भावना पैदा करते हैं। एनएसएस का एकमात्र उद्देश्य युवा छात्रों को समुदाय सेवा प्रदान करने में अनुभव प्रदान करना है। महाविद्‍यालय में यह शिविर सात दिनों के लिए लगाया गया है। प्राचार्य डाॅ अजय कुमार सिंह ने कहा कि सात दिनों में ग्राम स्वच्छता, नशामुक्ति, वित्तीय साक्षरता, मतदाता जागरूकता इत्यादि कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारियो डॉ के के राय‚ राजमंगल शुक्ला, ओमप्रकाश यादव, डॉ गुंजन मिश्रा, नीतू जायसवाल, डॉ दीपक कुमारी, संतोष मिश्र, डॉ कुन्दन पाण्डेय, राम सिहासन सिंह दयाशंकर सिंह आदि उपस्थित रहे।

संत राम नरायन राजकिशोर शंकर महिला महाविद्‍यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ दयाशंकर सिंह ने मा सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं माल्यापर्ण कर किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना व्यक्तित्व विकास का पूर्ण मंच है। इसके द्वारा छात्र-छात्राओं का चौमुखी विकास होता है। राष्ट्रीय सेवा योजना अनुसशासन में रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना सीखाती है। साथ ही कार्यों को निष्ठापूर्वक करने के लिए प्रेरित करती है। इससे छात्राओं में देशभक्ति का जज्बा पैदा होता है। जिसके बाद छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगो का मन मोह लिया। इस अवसर पर गणमन व्यक्तियों सहित महाविद्यालय के प्रवक्ता एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: क्षेत्र की बेटी ने एनटीपीसी राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में मेडल प्राप्त कर क्षेत्र का नाम किया रोशन
Next: जिलाधिकारी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.