Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

महिलाएं हैं हमारे समाज का मुख्य स्तंभ

ब्यूरो 07-03-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240307-WA0019

गाजीपुर। सहर्ष सूचित किया जाता है कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय, गाजीपुर में महिला विशेष हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया, पूरे समारोह का संचालन अनुराग कुमार सिंह, राजभाषा अधिकारी एवं सुश्री कीर्ति, सहायक प्रबंधक (मानव संसाधन) ने किया।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह तथा महिला विशेष हिंदी कार्यशाला के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी गाजीपुर आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में सभी महिलाओं के साथ केक काटकार कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। उन्होने अपने संबोधन में उपस्थित महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में राष्ट्र निर्माण तथा विकास के हर क्षेत्र में महिलाओं का अहम योगदान रहा है. महिलाएं हमारे समाज की मुख्य स्तंभ है.। इनके सशक्तिकरण के दिशा में हर संभव प्रयास किए जाने की जरुरत है। यूनियन बैंक महिलाओं के विकास तथा इनके सशक्तिकरण में सदैव अग्रणी रहा है. सरकार की योजनाओं के माध्यम से महिला उद्यमियों, ग्राहकों को उचित सहायता प्रदान कर उनको आगे लाने के सफल प्रयास किए जा रहे हैं साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हिंदी हमारी राजभाषा है एवं यह तो उत्तर प्रदेश की मातृभाषा भी है। हिंदी अपनी स्पष्टता तथा वैज्ञानिकता के कारण आज पूरे विश्व में अपनी पहचान बना रही है। आज पूरे देश ही नहीं विश्व में राजभाषा हिंदी का प्रयोग बहुत ही विस्तृत रुप से की जा रही है। हमें चाहिए कि हिन्दी को राजभाषा के रुप में पूरे देश में प्रभावी ढंग से लागू किया जाए. हिन्दी सदियों से भारत के लोगों की अभिव्यक्ति की भाषा रही है. आने वाले समय में इसकी भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण होने वाली है। क्षेत्र प्रमुख, श्री कुमार दीप्तिमान गुप्ता ने कहा कि यूनियन बैंक में हिंदी के माध्यम से ही अधिकांश बैंकिंग कार्य किए जाते हैं, हमारा प्रयास रहा है कि ग्राहकों को बैंकिंग सुविधाएं उन्हीं की भाषा में प्रदान की जाए, इसके लिए हमारा बैंक सदैव प्रयासरत है. वर्तमान युग में महिलाएं हर क्षेत्र में बेहतर से बेहतर परिणाम दे रही है, आने वाला समय महिलाओं का ही है, जो आज महिलाएं लड़ाकू विमान से लेकर अंतरीक्ष तक अपनी पहुंच बना रही है। हम लोगों को चाहिए कि हम लड़कियों को शिक्षित करते हुए उन्हें अवसर प्रदान करें ताकि वे समाज का नेतृत्व कर सके। जिलाधिकारी द्वारा कार्यक्रम में राजभाषा दर्पण बुक का अवलोकन भी किया गया।

कार्यशाला के उपरांत एक ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी किया गया। उतकृष्ट 03 कर्मचारी को पुरस्कृत कर सभी को सम्मानित भी किया गया। कार्यशाला के समापन के अवसर पर उप क्षेत्र प्रमुख सुनील कुमार एवं आशीष कुमार क्षेत्रीय कार्यालय, गाजीपुर ने सभी उपस्थित महिला स्टाफ सदस्यों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी तथा अपने संबोधन में कहा कि आज के इस महिला विशेष कार्यशाला में जो भी उन्होंने सीखा है, उसे अपने दैनिक कार्यों में भी प्रयोग में लाना है। समापन के पश्चात प्रतिभागियों ने इसे अत्याधिक लाभप्रद एवं उपयोगी बताया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गांव के सपूत ने किया क्षेत्र का नाम रोशन
Next: महाशिवरात्रि को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.