Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

आदर्श आचार संहिता के मामले पर कैसे रखा जाए नियंत्रण, विषय पर दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 16-03-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240316-WA0011

गाजीपुर। आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत शनिवार को एफ एस टी(उड़न दस्ता टीम) का प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला पंचायत सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिला सूचना सूचना विज्ञान अधिकारी अखिलेश जायसवाल एंव डी एफ ओ ने एफ एस टी टी को व्यय लेखा नियंत्रण के तहत की जाने वाली कार्यवाही के अतिरिक्त आदर्श आचार संहिता के मामले पर भी कैसे नियंत्रण रखना है इस विषय पर प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान उन्होने एफ एस टी(उड़न दस्ता टीम) को ई.एस.एम.एस एवं सी विजिल एप्प के बारे विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि चुनाव के दौरान भारी मात्रा मे नगद जब्ती एवं लेन देन पर पैनी नजर कैसे रखा जा सकता है इस विषय पर प्रशिक्षित किया गया। जिलाधिकारी ने एफ एस टी(उड़न दस्ता टीम) को निर्वाचन आयोग द्वारा जारी गाईड लाईन के अनुसार ही कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि इस एप्प के माध्यम से ही चेकिंग की कार्यवाही की जानी है, चेकिंग के दौरान जिस विभाग से कार्यवाही होनी है उस विभागीय अधिकारी को अवगत कराये तथा विभागीय अधिकारी के आने के उपरान्त ही कार्यवाही पूर्ण करे। उन्होने कहा कि आदर्श आचार संहिता लागू होते ही टीमो द्वारा शस्त्र, शराब, रूपये, वितरण किये जाने वस्तुओ के पकड़े जाने तथा प्रलोभन मे लेना व जनता को धमकाने वाली शिकायतो पर टीमे तत्काल पहुचकर प्रभावी कार्यवाही करेंगी। पूरी कार्यवाही की वीडियोग्राफी अवश्य कराया जाये। प्रशिक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार, डिप्टी कलेक्टर सालिक राम, आयकर अधिकारी, डिप्टी कलेक्टर चन्द्रशेखर यादव एवं जनपद मे तैनात समस्त एफ एस टी टीम टीम उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: टीबी रोगियों को डीबीटी के जरिये निक्षय पोषण योजना की राशि मिलेगी अब दो किस्तों में
Next: अटल बिहारी वाजपेई के बाद देश को नरेंद्र मोदी के रूप में सर्वोत्तम प्रधानमंत्री मिला है -संगीता बलवंत

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.