Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

राजपत्रित अधिकारियों तथा समस्त थानों के थानाध्यक्षों के साथ गोष्ठी हुई आयोजित

ब्यूरो 19-03-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240319-WA0010

गाजीपुर।  पुलिस उपमहानिरीक्षक, वाराणसी परिक्षेत्र, वाराणसी महोदय द्वारा पुलिस अधीक्षक गाजीपुर महोदय की उपस्थिति में पुलिस लाइन गाजीपुर में जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों तथा समस्त थानों के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों व शाखा प्रभारियों के साथ आगामी लोकसभा चुनाव- 2024 व कानून व्यवस्था के सम्बंध में गोष्ठी की गई। महोदय द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव- 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, हिंसारहित, प्रलोभनमुक्त एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु सभी को अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर सतर्क दृष्टि रखने तथा होली व रमज़ान के आगामी त्योहार को सौहार्दपूर्ण व शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया। इसके साथ ही महोदय द्वारा विभिन्न अपराधों में की गयी कार्यवाही व जनपद के टॉप टेन अपराधियों, गुंडा तथा माफियाओं के खिलाफ की गई कार्यवाहियों के बारे में समीक्षा की गई तथा अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने के लिए सभी को निर्देशित किया गया। गैर जनपद से लगने वाले बार्डर के थानों को चुनाव के दौरान किसी भी अवैध गतिविधि को रोकने तथा अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया। अपराध गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण, सभी सर्किल के क्षेत्राधिकारी तथा जनपद के समस्त थानों के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष व शाखा प्रभारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: SC /ST एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
Next: तमंचे व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.