Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

आरक्षित मात्रा पम्प के स्टाक में बराबर रखी जायेगी सुरक्षित

ब्यूरो 27-03-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिनांक 16.03.2024 को लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु अधिसूचना जारी की जा चुकी है। तद्क्रम में जनपद में आदर्श आचार संहिता लागू/प्रभावी हो गयी है।

उपर्युक्त के फलस्वरूप जनपद में लोकसभा सामान्य निर्वाचन, 2024 के सकुषल सम्पादन हेतु निर्वाचन कार्य से सम्बन्धित भारी/हल्के वाहनों में ईंधन भराने हेतु जनपद के प्रत्येक डीजल/पेट्रोल पम्प पर 5000 लीटर डीजल व 1000 लीटर पेट्रोल तत्काल प्रभाव से आरक्षित की जाती है। यह आरक्षित मात्रा पम्प के स्टाक में बराबर सुरक्षित रखी जायेगी, ताकि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के कार्य से सम्बन्धित भारी/हल्के वाहनों में आवष्यकता पड़ने पर इसका उपयोग किया जा सके। उक्त आरक्षित मात्रा का निस्तारण जिला मजिस्टेªट/जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिला मजिस्टेªट/उप जिला निर्वाचन अधिकारी/ अधोहस्ताक्षरी के निर्देषानुसार किया जाना है। जिला पूर्ति अधिकारी ने जनपद के समस्त पेट्रोल/डीजल पम्प स्वामियों को सूचित किया जाता है कि अपने-अपने डीजल/पेट्रोल पम्प पर 5000 लीटर डीजल व 1000 लीटर पेट्रोल का स्टाक तत्काल प्रभाव से माह जून, 2024 तक आरक्षित रखना सुनिश्चित करें। साथ ही पम्प स्वामियों को यह भी निर्देशित किया जाता है कि अपने रिटेल आउटलेट पर उपर्युक्त आरक्षित मात्रा के अतिरिक्त पर्याप्त मात्रा में डीजल/पेट्रोल का भण्डारण हेतु ऑयल कम्पनी में प्रतिदिन इण्डेण्ट लगाकर जनसामान्य के लिए भी ईंधन की आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में लाना सुनिश्चित करें, जिससे उक्त अवधि में आम जनमानस को कोई असुविधा न हो।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त के खिलाफ की जा रही अग्रिम विधिक कार्यवाही
Next: छेड़खानी का विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.