Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन की निर्वाचन प्रक्रिया गहमागहमी के बीच हुई संपन्न

ब्यूरो 01-04-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240401-WA0006

गाजीपुर। गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन की निर्वाचन प्रक्रिया अपने कार्यक्रमानुसार एसोसिएशन कार्यालय पर रविवार 31मार्च को गहमागहमी के बीच संपन्न हुई । चुनाव अधिकारियों के निर्देशन में सम्मानित सदस्यों के सहयोग से चुनाव सकुशल संपन्न हुआ।चुनावोपरान्त हुई मतगणना में अध्यक्ष पद पर सूर्यवीर सिंह अपने प्रतिद्वंदी कमलेश यादव से 05 मतों से आगे रहे। मतगणना के अनुसार सूर्यवीर सिंह को 41 मत तथा श्री कमलेश यादव को 36 मत प्राप्त हुए। इसी प्रकार महासचिव पद के लिए हुई मतगणना के अनुसार श्री आशुतोष त्रिपाठी को 45 मत तथा श्री शिव प्रताप तिवारी को 32 मत प्राप्त हुए। प्राप्त मतों के आधार पर श्री आशुतोष त्रिपाठी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी शिवप्रताप तिवारी को 13 मतों से मात दी है।इसके अतिरिक्त उपाध्यक्ष के दो पदों पर दो उम्मीदवार तथा सहसचिवए कोषाध्यक्ष और आय व्यय निरीक्षक के पद पर मात्र एक एक उम्मीदवार होने के कारण उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। उपाध्यक्ष पद पर वरिष्ठता के क्रम को ध्यान में रखते हुए उनकी आपसी सहमति के आधार पर अभिनव चतुर्वेदी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा श्री सुशील कुमार उपाध्याय को कनिष्ठ उपाध्यक्ष घोषित किया गया। इसी प्रकार सह सचिव विनय कुमार तिवारी कोषाध्यक्ष राम मनोज त्रिपाठी तथा आय व्यय निरीक्षक इन्द्रासन यादव को निर्विरोध विजयी घोषित किया गया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: भूमि विवाद के चलते हुई गली गलौज को लेकर पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज
Next: सत्र 2024-25 में प्रवेश हेतु नामांकन फॉर्म हो चुके हैं उपलब्ध

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.