Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु हर तरीके से सक्रिय है प्रशासन

ब्यूरो 04-04-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240404-WA0020

जमानिया। लोकसभा चुनाव में मतदाता प्रतिशत बढाने के लिए स्थानीय प्रशासन हर जुगत भिड़ाए हुए हैं। गुरूवार को बेटाबर और ढढनी भानमल राय गांव में मतदाता जागरूकता चौपाल का आयोजन कर मतदाताओं को लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान करने की अपील की गई।
चौपाल की अध्यक्षता कर रहे उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार ने कहा कि आपका मत महत्वपूर्ण है। लोकतंत्र के लिए यह जरूरी है कि चुनाव में भाग लें और मतदान कर बेहतर सरकार का चयन करें। चुनी हुई सरकार आपके लिए नीति व नियम बनाती है। जिस पर आपका भविष्य निर्भर है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में हम सब का यह कर्तव्य बनता है की चुनाव में न सिर्फ बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। बल्कि इसके लिए आसपास के लोगों को भी जागरूक करने में सहायक बने। तहसीलदार देवेन्द्र कुमार ने कहा कि भयमुक्त व निडर होकर मतदान करें, प्रशासन मतदान में गड़बड़ी करने वालों से सख्ती से निपटने के लिए तैयार है। बीईओ सुरेन्द्र सिंह पटेल ने कहा कि प्रशासन गांव गांव जा कर एवं बीएलओ के माध्यम से घर-घर जाकर मतदाताओं को प्रेरित करके मत प्रतिशत बढ़ाने का प्रयास जारी है। उन्होंने सहयोग की अपील की। इस अवसर पर निर्वाचन सहायक राहुल कुमार सहित राजस्व‚ ग्राम विकास एवं शिक्षा विभाग के कर्मचारी सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: लोकतंत्र का महापर्व है चुनाव, निर्भिक होकर करें मतदान- जिलाधिकारी
Next: अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भण्डाफोर करने में खानपुर पुलिस टीम को मिली सफलता

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.