Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

भूमि पर अवैध मिट्टी खनन करते हुए जेसीबी पकड़ कर कोतवाली के हवाले सुपुर्द, मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 05-04-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240405-WA0066

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के बुढाडीह गांव में तालाब की भूमि पर अवैध मिट्टी खनन करते हुए तहसीलदार ने शक्रवार को एक जेसीबी पकड़ कर कोतवाली के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने तीन के विरूद्ध मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

तहसीलदार देवेनद्र कुमार ने बताया कि बुढाडीह गांव स्थित ग्राम सभा के तालाब की भूमि पर अवैध मिट्टी खनन किया जा रहा था। जिसकी शिकायत मिली थी। उच्चाधिकारी के आदेश पर मौके से एक जेसीबी पकड़ी गई है। जिसे कोतवाली परिसर में खड़ी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम की धारा 3/5 के तहत कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन्होंने बताया कि खनन अधिकारी को उपजिलाधिकारी के माध्यम से रिपोर्ट भेजी गई है। खनन की धाराओ में भी कार्रवाई करते हुए रायटी वसूली की जाएगी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव ने बताया कि लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम की धारा 3/5‚ अवैध मिट्टी खनन आदि में तीन लोग दो नामजद और एक अज्ञात के विरूद्ध ये मुकदमा दर्ज कराया गया है। जेसीबी भी सीज की गई है। जांच की जा रही है।

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: नाजायज शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
Next: 26 किलो गाँजे के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार, NDPS एक्ट के तहत की जा रही कार्यवाही 

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.