Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गाजीपुर में विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 38 नमूनें किए गए जॉच

विशेष संवाददाता 06-04-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240406-WA0018

गाजीपुर।  आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि उ0प्र0, लखनऊ एवं जिलाधिकारी आर्यका अखौरी गाजीपुर के आदेश के अनुपालन में दिनांक 04.04.2024 को सहायक आयुक्त (खाद्य) वाराणसी मण्डल, वाराणसी द्वारा प्रदत्त एफ0एस0डब्ल्यू वैन के माध्यम से सदर तहसील जनपद गाजीपुर में विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 38 नमूनें जॉच किये गये। विवरण निम्नवत है। तहसील सदर, मैनपुर एवं चोचकपुर गाजीपुर में एफ0एस0डब्ल्यू वैन के माध्यम से मिल्क का 01 नमूना, खोया का 03 नमूना, पनीर का 01 नमूना, मिल्क प्रोडक्ट का 01 नमूना, मिल्क स्वीट का 05 नमूनें, अन्य स्वीट्स के 2 नमूनें, अनाज का 01 नमूना, दाल का 8 नमूनें, मसाला का 08 नमूनें, खाद्य तेल का 01 नमूना, नमक का 2 नमूनें एवं अन्य खाद्य पदार्थ सॉस के 3 नमूनें, चाय, गुड़ काजू के 01-01 नमूना कुल 38 नमूनें जॉच किये गये जिनमें से मिल्क स्वीट के 01 नमूना में स्टार्च (बाह्य पदार्थ), मसाला का 01 नमूना में सिन्थेटिक कलर पाया गया एवं अन्य खाद्य पदार्थ सॉस के 03 नमूनें में स्टार्च (बाह्य पदार्थ) पाया गया। मौके पर ही खाद्य कारोबारकर्ताओं को जॉच रिपोर्ट से अवगत कराया गया एवं उन्हें भविष्य में खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता में सुधार हेतु निर्देशित किया गया तथा मौके पर उपस्थित आम जनमानस को खाद्य पदार्थों में मिलावट के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। एफ0एस0डब्ल्यू वैन का संचालन अवधेश कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, एवं मो0 हनीफ लैब टेक्नीशियन द्वारा किया गया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 1 जून भूल न जाना, वोट डालने जरूर जाना
Next: मतदाताओं को मतदान हेतु जागरूक करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी लगातार है प्रयासरत

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.