Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मादक पदार्थ की अवैध तस्करी करने वाले गिरोह के दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 06-04-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240406-WA0012

गाजीपुर।  अन्तर्राज्यीय मादक पदार्थ (हेरोइन) की अवैध तस्करी करने वाले गिरोह के 02 अभियुक्तों को 01 किलो 140 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन (जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 02 करोड़ रूपये है ) के साथ गायघाट मोड़ के पास से स्वाट/सर्विलांस टीम व थाना जमानिया की पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार ।
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय गाजीपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत् अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी जमानिया के निकट पर्यवेक्षण में आज दिनांक *06.04.2024* को स्वाट/सर्विलांस व थाना जमानिया पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अन्तर्राज्यीय मादक पदार्थ (हेरोइन) की अवैध तस्करी करने वाले गिरोह के *02* अभियुक्तों को *01 किलो 140 ग्राम* मादक पदार्थ हेरोइन *(जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 02 करोड़ रूपये है)* के साथ *गायघाट मोड़ के पास* से समय करीब *12.15 बजे* गिरफ्तार किया गया । हेरोइन की अवैध तस्करी करने वाले गिरफ्तारशुदा उपरोक्त अभियुक्तगण के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

पूछताछ विवरणः
हिरासत में लिए गए व्यक्तियों द्वारा बताया गया कि हम लोग पिछले कुछ समय से हेरोइन तस्करी के धंधे में संलिप्त हैं। हमारा मुख्य सरगना रामानन्द यादव निवासी ग्राम- सोनहरिया थाना जमानियां है, जिसे पिछले महीने यू0पी0 एसटीएफ ने वाराणसी से पकड़कर नागालैण्ड पुलिस को सौंपा था, जो अभी जेल में है । अधिक पैसा कमाने के लालच में हम लोग अन्य राज्यों से तस्करी कर लाने वाले लोगों से यहाँ पर खरीद कर उसे अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग लोगों को ऊँचे दामों पर विक्रय कर मिलने वाले पैसों को आपस में बाँट लेते हैं और उसी पैसे से अपने परिवार का भरण-पोषण व अपने शौक पूरे करते हैं।
गिऱफ्तारशुदा अभिय़ुक्तगण का नाम- पता व आपराधिक इतिहासदीपक यादव पुत्र सुभाष सिंह यादव निवासी शेरपुर फुल्ली थाना दिलदारनगर जनपद गाजीपुर उम्र 40 वर्ष
1 .मु0अ0सं0-96/2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना जमानिया जनपद गाजीपुर
ओमकार राय पुत्र स्व0 नगीना राय निवासी बेटावर थाना जमानियां,जनपद गाजीपुर उम्र करीब 53 वर्ष
1 .मु0अ0सं0-105/2000 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना जमानिया जनपद गाजीपुर
2.मु0अ0सं0-96/2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना जमानिया जनपद गाजीपुर
बरामदगी का विवरण-
01. 01 किलो 140 ग्राम हेरोइन (अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 02 करोड़ रु0)
02. 01 अदद दो पहिया वाहन संख्या UP61AQ9597
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1.प्रभारी निरीक्षक जमानियां मय टीम जनपद गाजीपुर
2.प्रभारी स्वाट/सर्विलांस मय टीम जनपद गाजीपुर

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अपने दरवाजे पर आसपास के लोगो को शराब बेच रही है महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next: चुनाव कि प्रक्रिया 27 मार्च से शुरू है, अभी तक किसी ने नाम नही लिया वापिस

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.