Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

दहेज लोभियों ने ले ली मासूम की जान

ब्यूरो 09-04-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240409-WA0037

ज़मानियां। विगत दिनों मथारे गांव में देर रात ससुराल वालों ने विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी। विवाहिता की हत्या के बाद ससुराल वाले इलाज के लिए दिलदारनगर निजी अस्पताल मे भर्ती कराया। लेकिन हालत नाजुक होने के बाद बनारस ले गये। अस्पताल मे भर्ती कराने के बाद फरार हो गये। मायके वालों का आरोप है कि नवविवाहिता के ससुराल वाले दहेज के लालच मे लम्बी लम्बी मांग करते रहे। मांग पुरी नही होने पर विवाहिता के साथ बराबर मारपीट किया करते रहे। कई बार क्षेत्राधिकारी के आपस मे समझौता भी हुआ था। लेकिन 6 मार्च की रात को  जहर देकर तथा गला दबाकर उसकी हत्या कर दिया। बताया जाता है की हुश्नेआरा बेगम पत्नी कुतुबुद्दीन अली ग्राम पोस्ट मथारा लहना थाना गहमर निवासी मेरी पुत्री गुलनाज खातून की शादी 19,1,2021 को थाना ज़मानियां के मथारा गाव निवासी जावेद मिर्जा के साथ खुशी खुशी हुआ था। शादी के कुछ दिनों बाद दहेज़ की मांग करते हुए बराबर मारपीट करना तथा जान से मारने की धमकी देते रहे। जब की शादी मे सबकुछ दिया गया था। हुश्ने आरा ने रोते हुए बताया की आखिर कार हैवान जावेद मिर्जा और परिवार के अन्य सदस्यों ने मिलकर मेरी बेटी की हत्या कर दी। पीड़िता ने अपने तहरीर मे विवाहिता मृतक का पति जावेद मिर्जा पुत्र असलम मिर्जा, असलाम मिर्जा पुत्र सुलेमान मिर्जा, सास सविला बेगम, पत्नी असलाम मिर्जा, ननद यास्मीन पत्नी अलतमस, ननद याफरीन पत्नी ताबीस के खिलाफ नामजद तहरीर दिया है। जिसके बाद कोतवाली पुलिस फ़ौरन गाव पहुंच कर पति जावेद मिर्जा, पिता असलम मिर्जा, माता सविला बेगम को गिरफ्तार कर जेल भेजा। लेकिन शेष अभी फरार चल रहे है। इस संबंध मे कोतवाली प्रभारी श्याम जी यादव ने बताया की आरोपी किसी भी दशा मे बच नही पाएंगे। जल्द ही शेष आरोपि सलाखों के अंदर होंगे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: भोजपुरी गीतकार मनज जी को भारी मन से दी गई श्रद्धांजलि
Next: लोकतंत्र के सबसे बड़े महापर्व में निभाएं अपनी भागीदारी- जिलाधिकारी

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.