Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

चुनाव संबंधी जानकारी हेतु हेल्पलाइन एप का करें प्रयोग ,अपने अधिकार का करें पूरा इस्तेमाल- उपजिलाधिकारी

ब्यूरो 09-04-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240409-WA0033

गाजीपुर।  लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 अन्तर्गत चलाये जा रहे स्विप कार्यक्रम के अंतर्गत बाबा रामदेव स्मारक डिग्री कॉलेज मोलनापुर बरतर मुहम्मदाबाद में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम का आयोजन उप जिलाधिकारी मुहम्मदाबाद मुख्य आतिथ्य द्वारा संपन्न किया गया, कार्यक्रम के अंतर्गत कॉलेज के लगभग 200 छात्र/छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया,सभा को संबोधित करते हुए उप जिलाधिकारी महोदय द्वारा 1 जून 2024 को लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अंतर्गत सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का निर्भीक होकर मतदान करने हेतु आवाहन किया गया। वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने, संशोधन कराने, एवम बूथ की जानकारी ,वोटरलिस्ट में नाम देखने हेतु वोटर हेल्पलाइन ऐप का प्रयोग करने की जानकारी दी गई इसके अतिरिक्त आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित सी – विजिल ऐप के माध्यम से शिकायत करने के तरीकों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर श्री दीनानाथ साहनी खंड शिक्षा अधिकारी मोहम्मदाबाद, मुकेश गुप्ता, कॉलेज के प्रबधक संजय कुशवाहा, विजय कुमार एवम समस्त शिक्षक आदि उपस्थित रहें। अंत में मुख्य अतिथि द्वारा समस्त प्रतिभागियों को मतदाता शपथ दिलाया गया

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: लोकतंत्र के सबसे बड़े महापर्व में निभाएं अपनी भागीदारी- जिलाधिकारी
Next: हृदय गति रुकने से जाने-माने गीतकार वंश नारायण सिंह का निधन

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.