Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए वरदान से कम नहीं 108

ब्यूरो 13-04-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240413-WA0026

गाजीपुर। 108 एम्बुलेंस गरीब और असहाय लोगों के लिए लगातार वरदान साबित होती जा रही है। खासकर ग्रामीण इलाकों के रहने वाले लोगों के लिए कि उनके एक काल पर एंबुलेंस उनके दरवाजे तक पहुंचकर उनके मरीज को पास के स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पताल या फिर हायर सेंटर बीएचयू वाराणसी तक पहुंच रही है। ऐसा ही एक मामला जमानिया स्वास्थ्य केंद्र पर देखने को मिला जब एक मरीज जिसे सांस लेने की प्रॉब्लम थी उसे 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

108 एंबुलेंस के ब्लॉक प्रभारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 108 एंबुलेंस के लिए एक कॉल आया । बताया गया कि बलराम जिसकी उम्र 65 साल है और उसे सांस लेने में दिक्कत आ रही है। जिसे जिला अस्पताल पहुंचाया जाना बहुत ही जरूरी है। इसकी जानकारी के बाद पायलट बंसराज और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन अमर बताए गए लोकेशन पर पहुंचे । और फिर वहां से मरीज को लेकर जिला अस्पताल के इमरजेंसी में एडमिट कराया। जहां पर डॉक्टर के द्वारा उनका इलाज शुरू किया गया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अभियुक्त को गिरफ्तार कर की जा रही है विधिक कार्यवाही
Next: मिलावटी पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन सक्रिय

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.