Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

छोटी सी चिंगारी ने क्षण भर में राख कर दी दो बीघा गेहूं की लहलहाती फसल

ब्यूरो 15-04-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

जमानिया। स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम बरुइन स्थित डॉ अम्बेडकर प्रतिमा के पास सोमवार की दोपहर करीब 12.30 बजे ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी के कारण दो बीघा खड़ी गेहूं की फसल जल कर राख हो गई।

जानकारी के अनुसार डॉ अम्बेडकर प्रतिमा के पास सदानंद तिवारी के खेत में खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग की लपटें उठने लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर अन्य खेतों में पकी खड़ी गेहूं की फसल को अपने आगोश में लेना शुरू कर दिया। यह देख ग्रामीण खेत की तरफ दौड़े तथा लाठी व डंडा की सहायता से आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे लेकिन गेहूं की खड़ी दो बीघा फसल को बचा नहीं पाये। गनीमत रहा कि अगल बगल के सभी खेतों की फसल कट गई थी नहीं तो ज्यादा बर्बाद हो गया होता। पूरा खड़ी फसल जलने के बाद आग धीमी पड़ गई और धीरे धीरे बुझ गई। हल्का लेखपाल विजय कुमार ने बताया कि जले गेहूं की फसल के क्षति का आकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारी को प्रस्तुत किया जायेगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: भव्य रूप से संपन्न हुआ पत्रकार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों का शपथ ग्रहण
Next: अधिशासी अधिकारी के आकस्मिक निधन पर की गई शोक संवेदना व्यक्त

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.