Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

200 पेटी नाजायज देशी शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 15-04-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240415-WA0009

गाजीपुर।  पुलिस अधीक्षक गाजीपुर महोदय द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी जमानिया के निकट पर्यवेक्षण में आज दिनाँक 14.04.2024 को थाना दिलदारनगर पुलिस टीम व फ्लाइंग स्क्वाड टीम के द्वारा संयुक्त रुप से चलाये गये चेकिंग अभियान में कर्मनाशा नदी पुल ग्राम खजुरी के पास से एक पिकअप में 200 पेटी ( 9000 पाउच (1800 लीटर) नाजायज देशी शराब ) के साथ अभियुक्त मनोज पाल पुत्र रामराज पाल निवासी ग्राम तुलसीसागर थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना दिलदारनगर में मु0अ0स0 53/24 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरूद्ध अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता –
मनोज पाल पुत्र रामराज पाल निवासी ग्राम तुलसीसागर थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर

अभियुक्त का अपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 53/24 धारा 60 आबकारी अधि0 थाना दिलदारनगर जनपद गाजीपुर।

बरामदगीः-
1. 200 पेटी ( 9000 पाउच ( 1800 लीटर) नाजायज देशी शराब )
2. एक अदद पीकप रजि0 नं0 UP 53 ET 7038
गिरफ्तारी करने वाली टीम
1. प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह थाना दिलदारनगर गाजीपुर
2. सदानन्द सिंह फ्लाइंग स्क्वाड प्रभारी उप क्षेत्रिय वनाधिकारी जमानिया गाजीपुर
3. उ0नि0 श्री शिव प्रकाश पाठक थाना दिलदारनगर गाजीपुर
4. हे0का0 नन्द लाल भारती थाना दिलदारनगर गाजीपुर
5. का0 गुलाब चन्द्र कन्नौजिया थाना दिलदारनगर गाजीपुर
6. का0 प्रमोद कुमार थाना दिलदारनगर गाजीपुर
7. का0 रत्नेश सिंह थाना दिलदारनगर गाजीपुर
8. का0 प्रीतम कुमार थाना दिलदारनगर गाजीपुर

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय
Next: भव्य रूप से संपन्न हुआ पत्रकार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों का शपथ ग्रहण

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.