Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

विभिन्न खाद्य नमूने किए गए संग्रहित

विशेष संवाददाता 15-04-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240415-WA0014

गाजीपुर।  आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0, लखनऊ एवं जिलाधिकारी महोदया गाजीपुर के आदेश पर डॉ0 दिनेश कुमार अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गाजीपुर/आर0सी0 पाण्डेय सहायक आयुक्त (खाद्य)-प्प् गाजीपुर के निर्देशन में जनपद में दिनांक 14.04.2024 एवं 15.04.2024 को आगामी चैत्र नवरात्र पर्व पर मिलावटी एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेषकर नवरात्र के अवसर पर तैयार होने वाले भोग/प्रसाद, सिंघाडे का आटा, कुट्टू का आटा व फलाहार की गुणवत्ता सुनिश्चित कराये जाने हेतु अभिसूचना आधारित प्रभावी प्रवर्तन/विशेष अभियान चलाकर कुल 06 नमूना संग्रहित किया गया, जिसका विस्तृत विवरण निम्नवत है- दिनांक 14.04.2024 हसनपुर डगरा सैदपुर गाजीपुर स्थित वंशलोचन के प्रतिष्ठान से साबूदाना का 01 नमूना, हसनपुर रेलवे क्रासिंग सैदपुर गाजीपुर स्थित आनन्द यादव के प्रतिष्ठान से बर्फी का 01 नमूना, भीमापार मेन रोड सैदपुर गाजीपुर स्थित गोपाल के प्रतिष्ठान से किशमिश का 01 नमूना, दिनांक 15.04.2024 भदौरा बस स्टैण्ड गाजीपुर स्थित प्रदीप कुमार गुप्ता के प्रतिष्ठान से गाय का घी का 01 नमूना एवं सरसों तेल का 01 नमूना, तहसील रोड सेवराई भदौरा नहर गाजीपुर स्थित रमेश चन्द्र मौर्य के प्रतिष्ठान से पनीर का 01 नमूना, संग्रहित नमूनें खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उ0प्र0 प्रेषित किये जा रहें है, जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी, नमूना संग्रह की कार्यवाही खाद्य सुरक्षा अधिकारियों श्री अवधेश कुमार, श्री राजीव कुमार सिंह, श्री विरेन्द्र यादव एवं श्री समला प्रसाद यादव तथा विनय कुमार वर्मा, शिवकुमार पटेल बहुउद्देशीय कार्मिक की टीम द्वारा की गयी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: नए-नए तौर तरीकों को अपनाकर लगातार मतदाताओं को किया जा रहा है जागरूक
Next: भीषण गर्मी के अनुमान स्वरूप सक्रिय है संपूर्ण चिकित्सा विभाग

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.