Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बाइक से धक्का लगने पर सड़क किनारे कराह रही थी महिला, 108 एंबुलेंस ने पहुंचाया स्वास्थ्य केंद्र

ब्यूरो 17-04-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240417-WA0013

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई गई 108 एम्बुलेंस उन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित हो रही है जिनका कहीं रास्ते में एक्सीडेंट हो जाता है। और उनका कोई भी जानने पहचानने वाला नहीं होता है। ऐसे में 108 एम्बुलेंस ऐसे लोगों के लिए बड़ी मददगार साबित होती है। ऐसा ही कुछ मंगलवार को मोहम्मदाबाद तहसील के इचौली ग्राम सभा के पास हुआ। जहां पर एक महिला जो सड़क क्रॉस कर रही थी और इसी दौरान बाइक ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई जिसकी जानकारी पर 108 एंबुलेंस पहुंची। और उसे पास के स्वास्थ्य केंद्र में एडमिट कराया।

108 एंबुलेंस के प्रभारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि मंगलवार को 108 एंबुलेंस के लिए एक फोन आया। बताया गया कि सड़क किनारे एक महिला को बाइक से धक्का लगने के कारण घायल है। इसके बाद बताए गए लोकेशन पर पायलट जितेंद्र कुमार और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन विंध्यवासिनी बिंद तत्काल बताए गए लोकेशन इचौली पहुंचे। जहां पर महिला गंभीर रूप से घायल पड़ी थी महिला से बातचीत की जानकारी पर पता चला उसका नाम रिंकू पति सुरेश बिंद जो इचौली गांव की रहने वाली है। इस जानकारी के पश्चात तत्काल उसे एंबुलेंस में शिफ्ट कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों की टीम के द्वारा तत्काल उसका इलाज शुरू किया गया। उसके पश्चात महिला खतरे से बताई गई।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अवैध तमंचे व जिंदा कारतूस के साथ पुलिस ने अभियुक्त को धर दबोचा
Next: विधानसभा जंगीपुर में आयोजित हुआ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.