Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कुर्क संपत्ति की गई जब्त

ब्यूरो 20-04-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240420-WA0003

गाजीपुर।  गाजीपुर पुलिस द्वारा IS-191 गैंग का सहयोगी अभियुक्त रेयाज अहमद अंसारी, उसकी पत्नी निकहत परवीन व अन्य रिश्तेदारों की अनुमानित बाजारू कीमत लगभग 06.70 करोड़ की अचल संपत्ति का कुर्क कर जब्तीकरण किया गया।
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 08.04.2024 को प्रभारी निरीक्षक/विवेचक थाना मरदह जनपद गाजीपुर द्वारा प्रेषित आख्या पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के द्वारा की गई संस्तुति के आधार पर जिलाधिकारी महोदया गाजीपुर द्वारा पारित कुर्की आदेश अंतर्गत धारा 14(1) उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत गैंग लीडर/अभियुक्त रेयाज अहमद अंसारी पुत्र अब्दुल मन्नान निवासी वार्ड नं० 11 दक्खिन टोला, बहादुरगंज थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर की अनुमानित बाजारू कीमत लगभग 06.70 करोड़ की अचल संपत्ति जो उसने अपनी पत्नी निकहत परवीन, साले कमाल अहमद पुत्र जियाउद्दीन तथा दामाद एहतशाम पुत्र कलीम अंसारी के साथ एक गिरोह बनाकर लोक व्यवस्था को अस्त-व्यस्त करने तथा अपने व अपने गैंग के सदस्यों लिए आर्थिक, भौतिक व अन्य लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से आपराधिक कार्य तथा समाज विरोधी क्रियाकलापों के द्वारा विगत कुछ वर्षों में अलग-अलग समय मे अर्जित की गयी थी, का कुर्क कर जब्तीकरण किया गया।
*अर्जित अचल संपत्ति का विवरण निम्नलिखित है -*
1. अभियुक्त रेयाज अहमद अंसारी द्वारा अपने नाम से दिनांक 27.03.2008 को मौजा बहादुरगंज, परगना जहूराबाद, जिला गाजीपुर में आराजी संख्या 511/1 रकबा 0.063 हे० व आराजी संख्या 512 रकबा 0.057 हे0 कुल दो गाटा रकबा 0.120 हे0 में से 2/3 अर्थात् रकबा 0.080 हे०, दिनांक 09.07.2009 को मौजा-प‌ट्टीगढ़, बहादुरगंज, परगना जहूराबाद, जिला गाजीपुर में आराजी संख्या 48/2 रकबा 0.177 हे० व रकबा 0. 143 हे0 कुल दो गाटों में से सम्पूर्ण हक व हिस्सा 0.082 ¾ हे0 व दिनांक 07.07.2015 को मौजा-बहादुरगंज (नगरीय), परगना जहूराबाद, जिला गाजीपुर में आराजी संख्या 223/1 रकबा 0.108 हे०, आ०सं० 210 रकबा 0.063 हे० व आ०सं० 211 रकबा 0.052 हे० कुल तीन गाटा रकबा 0.223 हे0 में से 0.025 हे० अर्थात् 250 वर्गमीटर ।
2. दिनांक 08.02.2008 को अभियुक्त रेयाज अहमद अंसारी द्वारा अपनी पत्नी निकहत परवीन के नाम से मौजा-अब्दुलपुर, बहादुरगंज, परगना जहूराबाद, गाजीपुर में टाउन एरिया खसरा संख्या 1693 व 1694 रकबा 71 वर्गमीटर ।
3. दिनांक 05.07.2021 को अभियुक्त रेयाज अहमद अंसारी द्वारा अपने दामाद व गैंग के सदस्य ऐहतशाम कलीम अंसारी के नाम से बेनामी सम्पत्ति के रूप में मौजा बहादुरगंज, परगना जहूराबाद, गाजीपुर में खसरा संख्या 276 में बना मकान जो 81 वर्गमीटर में आर0सी0सी0 है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक
Next: मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु जिला प्रशासन लगातार है प्रयासरत

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.