Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सभी सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट अपने सेक्टर के बूथों का निरीक्षण कर, रिपोर्ट करें प्रस्तुत- उपजिलाधिकारी

ब्यूरो 23-04-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240422-WA0001

जमानिया। तहसील सभागार में सोमवार को जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट की बैठक आहूत की गई। जिसमें  जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने अपने क्षेत्र के पोलिंग बूथों का भ्रमण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। बैठक में अतिसंवेदनशील, संवेदनशील, मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन, बूथों पर पहुंचने के लिए रूट चार्ट बनाने, भेद मतदान केन्द्र का पहचान करने, मतदान केन्द्रों पर न्यूनतम सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने सहित कई बिंदुओं पर चर्चा की गई।

उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव को संपन्न कराने के लिए क्षेत्र को तीन जोन और 37 सेक्टर में विभाजित किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट अपने सेक्टर के सभी बूथों का निरीक्षण करके रिपोर्ट प्रस्तुत करें। निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित शौचालय, प्रकाश, फर्नीचर, पेयजल, रैंप सहित समस्त बुनियादी सुविधाओं की जांच कर लें। तहसीलदार देवेन्द्र कुमार ने कहा कि बूथ के आसपास और रास्ते में विद्युत तार लटके हो तो उसकी भी जानकारी दें। ताकि व्यवस्थाओं को समय रहते दुरूक्त कराया जा सकें। सीओ अनूप कुमार सिंह ने कहा कि अति संवेदनशील व संवेदनशील बूथों को चिन्हित कर निरोधात्मक कार्रवाई करे। असामाजिक‚ उपद्रवी तत्वों पर कड़ी नजर रखने एवं अपराधी प्रवृति के लोगों को चिन्हित कर त्वरित कार्रवाई किये जाने का निर्देश दिए। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सेवराई संजय यादव‚ खंड विकास अधिकारी बृजेश अस्थाना‚ खंड शिक्षा अधिकारी सुरेन्द्र सिंह पटेल, नपा अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार, प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव सहित विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न थानों के थाना प्रभारी‚ राजस्व कर्मी आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आओ मिलकर अलख जगाएँ शत प्रतिशत मतदान कराएँ, गगनचुंबी नारों के साथ निकाली गई रैली
Next: मुखबिर की सूचनानुसार पाक्सो एक्ट सम्बन्धित अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त में

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.