Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

राहगीरों को पानी की समस्या से दो-चार नहीं होना पड़े इसके लिए नि:शुल्क प्याऊ है सकारात्मक पहल

ब्यूरो 24-04-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240424-WA0029

जमानिया। भीषण गर्मी में राहगीरों का गला तर करने के लिए स्थानीय तहसील में वादकारी उत्थान समिति की ओर से निशुल्क प्याऊ बुधवार को लगाया गया।
प्याऊ का उद्घाटन एसडीएम अभिषेक कुमार ने किया और कहा कि इस प्रकार की पहल होनी चाहिए यह समाज में सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि तहसील में आए वादकारी सहित रहागीरों को इससे राहत मिलेगी क्योंकि सबसे ज्यादा दिक्कत राहगीरों को होती है। दुकानदार बगैर कोई खाद्य सामग्री खरीदे उन्हें पानी छूने नहीं देते हैं। ऐसे में लोगों को प्यासा रहना पड़ता है अथवा पाउच में बिकने वाला प्रदूषित पानी खरीदकर पीना पड़ता है। कुछ ही लोग होते ही जो ब्रांडेड कंपनियों का पानी खरीदने की क्षमता रखते हैं। राहगीरों को पानी की समस्या से दो-चार नहीं होना पड़े इसके लिए नि:शुल्क प्याऊ लगाए जाने पर समिति को बधाई दी। उन्होंने पानी पीला कर प्याऊ की शुरुआत की। समिति के अध्यक्ष विरेन्द्र राय ने बताया कि यह प्याऊ पूरी गर्मी रहेगी‚ जहां मिठा के साथ पानी पिलाया जाएगा। इस अवसर पर समिति के महामंत्री अश्वनी कुमार राय‚ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश यादव‚ महामंत्री कमलकांत राय‚ ग्राम प्रधान रविरंजन सिंह‚ सुशील राय‚ विनय राय‚ रमेश राम‚ बबलू यादव आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बार एसोसिएशन के निर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ
Next: हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बी.एस.सी चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा में नकल करते पकड़ा गया छात्र

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.