Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

राष्ट्री हित के लिए जरूर करें मतदान– डॉ हरिश्चन्द्र सिंह

विशेष संवाददाता 04-05-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
8899

जमानिया। क्षेत्र के दरौली गांव स्थित रामकली महिला महाविद्यालय में शनिवार को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत गोष्ठी के बाद शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया ।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ हरिश्चन्द्र सिंह ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व समीप है और सभी उपस्थित छात्रा‚ प्राध्यापक गण परिवार के लोगों, गांव मोहल्ले के लोगों को भी अपने साथ पोलिंग बूथ चल कर मतदान करने के लिए प्रेरित करें। कहा कि अपनी निजी समस्याओं को नजरअंदाज कर राष्ट्र हित में मतदान जरूर करें। आपके द्वारा दिया गया मत ही देश की तकदीर और दिशा तय करता है। प्राचार्य डॉ ज्योत्सना पाण्डेय ने कहा कि जितना मतदान प्रतिशत बढ़ेगा उतना ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण होगा। इसलिए राष्ट्र हित में स्वयं तो मतदान करने जाएं ही। मतदान प्रतिशत बढ़ाने में जितना योगदान संभव हो जरूर करें। क्योंकि जागरूक मतदाता व एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते यह सभी का कर्तव्य है कि वह लोकतंत्र के महापर्व में शामिल हों। इसे यादगार बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को मतदान के प्रति जागरूक कर उन्हें मताधिकार के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम के आखिर में उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर डॉ सुमन यादव‚ डॉ देवेन्द्र पाल‚ आलोक कुमार सिंह‚ कमलेश सिंह‚ अभय पाण्डेय‚ रामशीष सिंह‚ चंदा यादव‚ निशु यादव‚ आयुषी सिंह‚ शालु यादव‚ उन्नती सिंह‚ काजल यादव‚ दिव्या प्रजापति‚ रेनु कुमारी‚ मनीषा यादव‚ कृति शर्मा आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: नकल करते पकड़ी गई छात्रा, महाविद्यालय प्रशासन ने दिखाई सख्ती
Next: पर्यावरण संदेश देने वाले, गंगा पद यात्रा करते हुए हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय पहुंचे प्रो. योगेन्द्र यादव

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.