Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शिक्षक सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

ब्यूरो 07-05-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240507-WA0003

जमानियां। स्थानीय स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर में शिक्षक एवं कर्मचारी सम्मान समारोह एवं विचार गोष्ठी का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व संस्कृत विभागाध्यक्ष के सेवानिवृत्त विद्वान प्रोफेसर विमला देवी तथा महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ0 श्रीनिवास सिंह ने मां सरस्वती एवं महान शिक्षाविद डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राजनीति विभाग के वरिष्ठ आचार्य मदन गोपाल सिन्हा द्वारा क्रमश: डॉ0 अरूंधती त्रिवेदी, डॉ0 शुभ्रा सिंह, डॉ0 उर्वशी दत्ता डॉ0 रवीन्द्र मिश्र डॉ0 अरुण कुमार सिंह डॉ0 अरुण कुमार सिंह,अभिषेक तिवारी, अमित कुमार सिंह,दिग्विजय सिंह,वीरेन्द्र कुमार, संतोष शर्मा इन्द्रभान सिंह को अप्रतिम सेवाओं के लिए अंग वस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर मदन गोपाल सिन्हा ने मुख्य अतिथि प्रो. विमला देवी का स्वागत किया का स्वागत किया तथा गोष्ठी के विषय “घटता धैर्य बढ़ती असहिष्णुता” पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को आगे बढा़ते हुए डॉ0 राकेश कुमार सिंह ने कहा कि धैर्य व सहिष्णुता की कमी से अच्छे संस्कार जीवन में विकसित नहीं हो सकते। धैर्य और सहिष्णुता को दिल व दिमाग में सहेजकर रखने की जरूरत है तभी हम संस्कारवान कहलाएंगे और आगे की पीढ़ी भी सहिष्णुता का मार्ग अपनाएगी, जिससे एक संस्कारमय देश का विकास भी तेजी से होगा।

हिंदी विभागाध्यक्ष वरिष्ठ प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा “शास्त्री” ने कहा कि समाज की नैतिक प्रगति तभी होती है जब व्यक्ति दूसरों के प्रति सहिष्णु व्यवहार करता है तो धीरे-धीरे दूसरों को भी इससे प्रेरणा मिलती है कि वे भी अन्य लोगों के प्रति सहिष्णु व्यवहार करें इससे चिंतन व अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को बढ़ावा मिलता है। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह ने कहा कि शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को उनके उत्तरदायित्व एवं कर्तव्यों का बोध कराया। कार्यक्रम का संचालन समाजशास्त्र के प्राध्यापक डॉ0 राकेश कुमार सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ आचार्य मदन गोपाल सिन्हा ने किया। इस अवसर पर समस्त प्राध्यापक गण कर्मचारी गण उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पर्यावरण संदेश देने वाले, गंगा पद यात्रा करते हुए हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय पहुंचे प्रो. योगेन्द्र यादव
Next: Google hit with record EU fine over Shopping service

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.