Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

रिजल्ट घोषित होते ही छात्र व छात्राओं में खुशी का माहौल

विशेष संवाददाता 14-05-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
7847

जमानिया। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं व 12वीं कक्षा का परिणाम सोमवार को जारी कर दिया है। जिसमें स्थानीय नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में स्थित सीबीएसई बोर्ड के विद्यालयों का परीक्षा परिणाम उन्दा रहा। रिजल्ट घोषित होते ही छात्र व छात्राओं में खुशी का माहौल है।

नगर स्थित सेंट्रल पब्लिक स्कूल के कक्षा 12वीं वाणिज्य वर्ग में शिवानी सिंह 93‚ रिफत नाज 90.2‚ राहुल यादव 85.2‚ कक्षा 10 वीं में अवनीश सिंह 95.60‚ कुमारी तन्नु राधा 95‚ सौम्या जायसवाल 94‚ कनक जायसवाल 92.50‚ अपराजित सिंह 90.20 आदि को क्रमशः पहला दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। इस दौरान विद्यालय में उत्तीर्ण छात्र–छात्राओं को फुलमाल पहना कर सम्मानित किया गया।

कसेरा पोखरा गांव स्थित सन शाइन पब्लिक स्कूल कक्षा 12 वीं विज्ञान कि प्राप्ति मौर्य ने 95.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में दूसरे स्थान पर रही। प्राची मौर्या ने 94.80‚ पीयूष कुमार वर्मा ने 93.40‚ नंदनी सिंह ने 93.20 प्रतिशत अंक अर्जित किया है। दसवीं में, खुशी सिंह 96.20‚ अर्सलान हुसैन ने 95‚ रोशन कुमार प्रजापति और आशुतोष पाण्डेय ने 94.40‚ शुभम यादव को 94 प्रतिशत अंक हासिल हुआ।

हेतिमपुर गांव स्थित एसएस देव पब्लिक स्कूल के कक्षा 12 वीं के छात्र शिवानन्द शर्मा 95‚ दीपक सिंह 90.2, अस्मिता राय 85.2‚ शुभम राय 85‚ वही 10 वीं कक्षा के घोषित परीक्षा परिणाम में एसएस देव पब्लिक स्कूल के दुर्गेश कुमार सिंह 96.4, अदिति चौबे 96.2, आलोक कुशवाहा 96‚ रिया गुप्ता 92.4 को क्रमशः पहला दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

नगर के हरपुर स्थित डिवाइन ग्लोबल स्कूल के दसवीं कक्षा का परीक्षा नमन सिंह 96.40‚ तलहा वारिश खान 93 प्रतिशत तथा नेहा कुमारी 90.20 अंक अर्जित किया है।

बरुइन गांव स्थित एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 वीं में प्रथम स्थान पर आशीष जायसवाल 86, अर्णिम मिश्रा 79, अमर कुमार 74, तान्या सिंह 71.8‚ कक्षा 10 वीं में प्रथम स्थान योगेश कुमार त्रिपाठी 90, द्वितीय स्थान रिशु राज पटेल 88, तृतीय स्थान अभिराज सिंह 87.2 को अंक प्राप्त हुआ।

इस विद्यालय के प्रबंधक रेशु जालान‚ अमित कुमार सिंह‚ सुभाष कुशवाहा‚ उपेन्द्र सिंह‚ प्रकाश यादव‚ निदेशक रणविजय सिंह‚ चेयरमैन सर्वानंद सिंह, अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह आदि ने सभी अध्यापकों ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: तेज़ आंधी तूफान के चलते परेशान नजर आए लोग, धार्मिक संपत्ति आहत
Next: 11 प्रत्याशियों का नामांकन पाया गया वैध

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.