Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जमकर सपा‚ बसपा‚ कांग्रेस पर बरसे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

विशेष संवाददाता 30-05-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240529-WA0006

जमानिया। तहसील के पास स्थित रामलीला मैदान में बुधवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनसभा को संबोधित किया और जमकर सपा‚ बसपा‚ कांग्रेस पर बरसे।

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव महत्वपूर्ण है। 2019 में आप लोगों ने एक एसे आदमी को यहां का सांसद बना दिया। जो न प्रधानमंत्री के पास जा सकता है न मुख्यमंत्री के पास जा सकता है। न ही जनता की आवाज उठा कर कोई कार्य करा सकता है। उन्होंने कहा कि यदि वे सांसद चुन लिए जाए और उनको सजा हो जाती है तो फिर गाजीपुर एक बार सांसद विहिन हो जाएगा। उन्होंने आने वाले समय में कृष्ण जन्म भूमि पर भी न्यायालय का निर्णय आने के बाद निर्माण करेंगे। कहा कि मोदी के नेतृत्व में बीते दस सालो में देश को 100 वर्ष आगे बढा है। जबकि 60 सालों में कांग्रेस की सरकार ने देश को 60 साल पीछे ले गए। सरकार चलाने के लिए इमानदारी चाहिए। 2017 से पहले सडके ठीक नहीं थी‚ बिजली आती नही थी लकिन आज सडके शानदार और बिजली जाती नही है। उन्होंने आगामी पांच साल तक राशन का वितरण होते रहने का आश्वासन दिया। प्रधानमंत्री अवास 3 करोड लोगों को देश में दिया जाएगा। उन्होने कहा कि तीसरी बार मोदी सरकार बनने के बाद पाकिस्तान के कब्जे के कश्मीर में तिरंगा फहराया जाएगा। 2027 के विधान सभा चुनाव तक सपा समाप्तवादी पार्टी बन जाएगी। कहा कि कांग्रेस का इतिहास किसी से छिपा नहीं है। इस दौरान उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी पारस नाथ राय की जम कर तारीफ की और वोट मांगा। जिसके बाद वे उडन खटौला पर बैठ कर उड गए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील‚ आरपी कुशवाहा‚ कृष्णा बिहारी राय‚ भानू प्रताप सिंह‚ जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह‚ ओम प्रकाश राय‚ केदार नाथ सिंह‚ विजय मिश्रा‚ सुभाष पासी‚ सुनीता सिंह‚ संतोष पाण्डेय‚ बीके त्रिवेदी‚ तारकेश्वर वर्मा‚ राहुल वर्मा‚ राम प्रवेश मौर्य‚ बबुआ सिंह‚ मनीष सिंह बिट्टू‚ ललिता निषाद‚ अनिल बिन्द‚ अनिल गुप्ता‚ संजीत यादव आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ट्यूशन गई छात्रा लापता
Next: जिलाधिकारी ने दिया प्रशिक्षण

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.