Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

प्रवेश फार्म भरने हेतु अन्तिम मौका

ब्यूरो 09-06-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240609-WA0002

जमानियां।  स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सत्र 2024-25 की बीए एवं बीएससी, प्रथम वर्ष एवं परास्नातक प्रथम वर्ष हेतु प्रवेश आवेदन पत्रक 30 जून 2024 तक महाविद्यालय में पटल सहायक से प्रवेश फार्म प्राप्त किए जा सकते हैं। प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह की अध्यक्षता में हुई प्रवेश समिति की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि स्नातक कला एवं विज्ञान वर्ग में प्रवेश के लिए आवेदन पत्रक 30 जून 2024 तक काउंटर से निर्धारित शुल्क जमा कर प्राप्त किया जा सकता है। विज्ञान संकाय में प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राएं संकाय प्रमुख प्रो. अरुण कुमार, रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष से संपर्क कर प्रवेश सुनिश्चित करें। इसके लिए प्रो.श्रीनिवास के निर्देशन में बनी समिति के सदस्यगण डॉ. कंचन कुमार राय विभागाध्यक्ष गणित, डॉ. महेंद्र कुमार विभागाध्यक्ष भौतिकी, महेंद्र प्रसाद गुप्ता प्रयोगशाला सहायक रसायन एवं प्रदीप कुमार सिंह प्रयोगशाला सहायक भौतिकी से संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है। प्रवेश समिति के संयोजक डा. संजय कुमार सिंह ने बताया की बीए प्रथम वर्ष में 903 तथा बीएससी प्रथम वर्ष में 130 सीट विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित है। बीए में प्रवेश परीक्षा में प्राप्त विषयक अंकों के आधार पर तथा बीएससी में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगा। उन्होंने नई शिक्षा नीति की चर्चा करते हुए बताया कि सब्जेक्ट कांबिनेशन लागू होने के बाद से अब छात्रों को किसी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा वह किसी भी सब्जेक्ट कांबिनेशन से कोई भी सब्जेक्ट सेलेक्ट करके प्रवेश ले सकते हैं । प्रत्येक ग्रुप से एक ही विषय का चयन किया जा सकता है मेजर के रूप में आवंटित विषय को माइनर के रूप में नहीं लिया जा सकता है जिस ग्रुप में से मेजर विषय लिए गए हैं, उस ग्रुप से माइनर विषय नहीं लिया जा सकता है। जबकि परास्नातक प्रथम वर्ष हिंदी अर्थशास्त्र में 60 सीटें एवं भूगोल 35 सीटें निर्धारित हैं,जो छात्र- छत्राएं प्रवेश हेतु इच्छुक हैं वे पटल सहायक से परास्नातक प्रवेश फार्म ले सकते हैं।

प्रवेश प्रक्रिया 02 जुलाई 2024 से प्रारंभ की जायेगी। इस आशय की जानकारी महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अभिषेक तिवारी ने विज्ञप्ति जारी कर दी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी ने दिया प्रशिक्षण
Next: 91 बटालियन के बेस्ट कैडेट को किया गया सम्मानित

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.