Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जनपद के विभिन्न स्थलो पर कराए गए सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम

ब्यूरो 19-06-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240619-WA0009

गाजीपुर।  दशम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2024 का भव्य आयोजन पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड मे होगा। मौके पर बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। शासन की ओर से भव्य योग कार्यक्रम और शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके पूर्व जनपद में योग सप्ताह का आयोजन 15 से 21 जून तक कराया जा रहा है। जिसमें जिला मुख्यालय के साथ तहसील, विकास खंड और ग्राम पंचायत स्तर पर लोगों को योग के प्रति जागरूक करने के लिए योग शिविरों के आयोजन कर प्रातः 06 बजे से सामूहिक योगाभ्यास किया कराया जा रहा है।
इसी क्रम मे आज जनपद के विभिन्न स्थलो पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम कराये गये। पुलिस लाईन सभागार में राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय योग वेलनेस सेन्टर महाहर जनपद गाजीपुर के योग प्रशिक्षक धीरज राय एवं सैय्यद सलमान हैदर द्वारा योग शिविर का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने योगाभ्यास कार्यक्रम मे प्रतिभार कर योगाभ्यास किया इस दौरान प्रशिक्षक द्वारा लाभार्थियों को प्रोटोकाल द्वारा योग प्रशिक्षण देते हुए प्रतिदिन योग करने की सलाह दी गयी । इसके अतिरिक्त स्वामी सहजानन्द पी जी कालेज गाजीपुर, विकास खण्ड मनिहारी , आर ए सी नन्दगंज, ग्राम पंचायत बसिला, एवं अन्य विभिन्न स्थलो पर योग प्रशिक्षको द्वारा योगाभ्यास शिविर का आयोजन कर प्रशिक्षण दिया गया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: प्रतियोगी परीक्षाओं की करें निःशुल्क तैयारी
Next: अन्तर्जनपदीय गोतश्करी का सक्रिय अपराधी पुलिस की गिरफ्त में

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.