Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास संभव है, योग के प्रति हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय का संदेश

ब्यूरो 21-06-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240621-WA0030

जमानिया। हेल्थ इस वेल्थ (स्वास्थ्य ही धन है), यह पंक्ति हम सब ने कभी न कभी जरूर सुनी होगी और यह सत्य भी है क्योंकि ऐसा कहा जाता है स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास संभव है। अगर तन स्वस्थ रहेगा तो जीवन भी स्वस्थ व दुरुस्त रहेगा। योग शब्द संस्कृत के युज से निकला है, जिसका अर्थ जोड़ना या एकजुट करना  होता है। भारत में योग की परंपरा लगभग 5000 वर्ष से भी अधिक पुरानी है।  इतना ही नहीं यह गंभीर बीमारियों से निजात दिलाने व इनके संक्रमण से कोसों दूर रखने में भी सहायक होता है।  यही कारण है कि योग के महत्व को देखते हुए प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। 

इसी  क्रम में आज स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में योग दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं को योग के महत्व के बारे में बताया गया साथ ही योग के नियमों से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। छात्र छात्राओं ने समय से उपस्थित होकर योग में भाग लिया । तत्पश्चात  91 यूपी बटालियन के द्वारा आयोजित “प्लास्टिक के उपयोग के प्रति 7 आर जागरूकता”  Re think, Re Design, Re manufacture, Re purpose, Re cycle, Re cover, Re use के बारे में  एनो डा0 अंगद प्रसाद तिवारी के नेतृत्व में ऑनलाइन वेबीनार के माध्यम से कार्यक्रम संचालित कर समस्त कैडेटों को जागरूक किया गया। इस वेबिनार में कैडेट महजबीन, अनुराधा,ज्योति, नेहा, मुस्कान, प्रदीप, अनिवेश, वसीम, अरुण, अमित आदि समेत सभी कैडेट्स मौजूद रहें। उक्त अवसर पर प्राचार्य प्रो श्रीनिवास सिंह, प्रो अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री, प्रो अरुण कुमार,एसोसिएट प्रो मदनगोपाल सिन्हा ,अंगद प्रसाद तिवारी, इंद्रभान सिंह, बिपिन कुमार ,मातेश्वरी प्रसाद सिंह ,मनोज सिंह ,अमित सिंह ,राकेश चौबे,रविउद्यान,बलिराम सिंह,कमलेश आदि समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: विद्युत बिल में बड़ी हेराफेरी को लेकर एक्शन में विद्युत विभाग
Next: जनपद के नेहरू स्टेडियम में आयोजित हुआ भव्य योग दिवस

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.