Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सेवराई तहसील के लेखपाल ने की बदसलूकी

ब्यूरो 21-06-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240621-WA0065

जमानिया। तहसील में शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने सेवराई तहसील में अधिवक्ता के साथ बदसलूकी और हाथापाई के विरोध में नारेबाजी की और उपजिलाधिकारी को पत्रक सौंपा।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश सिंह यादव ने कहा कि सेवराई तहसील में दो लेखपाल आशुतोष यादव व मृत्युंजय राय द्वारा अधिवक्ता उपेन्द्र उपाध्याय के साथ बदसलूकी और हाथापाई की गई। जिस पर बार एसोसिएशन सेवराई का समर्थन स्थानीय बार एसोसिएशन कर रहा है। जिस कारण से शुक्रवार को एक दिन सांकेतिक न्यायिक बहिष्कार का प्रस्ताव पारित किया गया है। उन्होंने उच्चाधिकारी से मांग की कि घटना की किसी निष्पक्ष अधिकारी से जांच करा कर दोषी लेखपाल द्वय के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने‚ बैठने के लिए सेवराई तहसील में हाल निर्माण‚ पेयजल‚ शौचालय आदि की व्यवस्था करने आदि से संबंधित मांग पत्र उपजिलाधिकारी को सौंपा। जिस पर उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार ने आश्वासन दिया कि उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा और उचित कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर सचिव कमल कांत राय, पूर्व अध्यक्ष गोरखनाथ सिंह यादव, उदय नारायण सिंह, सुरेंद्र प्रसाद, अशोक कुमार, पंकज तिवारी, फैसल होदा , मेराज हसन, घनश्याम सिंह, सुनील कुमार, रवि प्रकाश, दिग्विजय तिवारी, जयप्रकाश, काजी शकील, नरेंद्र राय, अमरनाथ राम, बृजेश कुशवाहा व समस्त अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: योग अपने आप में है एक सूक्ष्म विज्ञान -कपिल देव
Next: योगाभास्य में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहें लोग

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.