Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सड़के बदहाल लोग परेशान, नहीं मिल रहा समस्या का समाधान

ब्यूरो 03-07-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240703-WA0005

जमानिया। नगर के पावर हाउस स्थित सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा रोड पर लोग कई बार हादसे का शिकार हो चुके हैं। बता दें कि यह सड़क नगर पालिका की मुख्य सड़कों में से एक है। पहली बरसात से ही जल जमाव की ऐसी स्थिति वाकई समस्या का विषय है ऐसे में अब आगे के दिनो मे स्थिति क्या होगी इस चीज के अंदाजे से लोग परेशान हैं। बीते दिनों चेयरमैन के मनमाने रवैए से क्षुब्ध होकर सभासदों से तहसीलदार से लेकर जिलाधिकारी तक अपील दर्ज कराई, और अब नगर के विकास की स्थिति को लेकर आम जनमानस भी लगातार जवाब मांग रही है, की चुनाव के वक्त किए गए सारे वादे आखिर क्यों केवल दावे तक सीमित नजर आ रहे हैं, हमने हमारा वोट नगर के सर्वांगीण विकास के लिए दिया था और मौजूदा हालात ये हैं की सभी सवालों के बदले केवल एक ही चीज जनता को दी जा रही है, और वो है आश्वासन।

स्थानीय लोगों का कहना है की पावर हाउस रोड की स्थिति ऐसी है की रोड पर गड्ढे हैं, या गड्ढों के बीच रोड ये तय नहीं हो पा रहा है। लोगो का कहना यह भी है की हमे आश्वासन नहीं समस्या का समाधान चाहिए। चेयरमैन का ध्यान सड़क समस्या की ओर आकर्षित हो सके जनता इस उम्मीद से आश्वासन के भरोसे बैठी है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आशा और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन की सूझबूझ से एंबुलेंस में गुजी किलकारी
Next: नोनहरा पुलिस के द्वारा सफल गिरफ्तारी

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.