Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अपर निदेशक स्वास्थ मंजुला सिंह ने ग्रामीण अंचलों में परखा स्वास्थ सेवा

ब्यूरो 08-07-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240708-WA0003

गाजीपुर। स्वास्थ्य सुविधाओं को ग्रामीण अंचलों तक पहुचाने और उसमें सुधार लाने के लिए शासन की तरफ से लगातार प्रयास किया जा रहे हैं इसी क्रम में शनिवार को वाराणसी मंडल की अपर निदेशक स्वास्थ्य डा. मंजुला सिंह ने सीएचसी सैदपुर के मौधा हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहा पर तैनात सीएचओ आरिफा अंजुम से ओपीडी, संजीवनी ओपीडी एवं एनसीडी के बारे में जानकारी ली और अभिलेखों को खंगाला। अपर निदेशक के केंद्र पर पहुंचते ही हड़कंप मच गई। उन्होंने आवश्यक जानकारी ली और सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में पूछताछ किया। इस दौरान उन्होंने बताया की सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पात्रों को मिले,इस बात का ध्यान रखा जाए। अपर निदेशक ने कहा कि जरूरतमंद रोगियों तक इस केंद्र की जानकारी पहुंचाना आवश्यक है। इसके लिए जनपद से गम्भीर बीमारियों के चिन्हित रोगियों की सूचना से भी केंद्र को अवगत कराया जाए। आरएम मृगेंद्र, डीसीपीएम ,सीएचसी सैदपुर के चिकित्सा अधीक्षक डा. संजीव सिंह आदि थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अज्ञात व्यक्ति द्वारा गला रेतकर हत्या
Next: फाइलेरिया उन्मूलन के लिए जनपद में 10 अगस्त से चलेगा एमडीए अभियान

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.