Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

विद्यालय के सभी छात्रों की सुरक्षा का जिम्मेदार होगा समस्त विद्यालय प्रबंधन

ब्यूरो 08-07-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240708-WA0007

गाजीपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमन्त राव ने बताया है कि विद्यालय में सर्तकता एवं सुरक्षा के उदे्श्य से विद्यालय सुरक्षा जागरूकता सप्ताह आयोजन किये जाने का निर्णय लिया गया है। जिसमें सुरक्षा सम्बन्धी बिन्दुओं का पालन करने हेतु छात्रों, अध्यापकों, अभिभावकों, विद्यालय प्रबन्ध समिति, ग्राम प्रधान व अन्य स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों को सम्मिलित करते हुए विद्यालय में जुलाई माह के द्वितीय सप्ताह ( दिनांक 08.07.2024 से दिनांक 13.07.2024 तक) जागरूकता सप्ताह के अन्तर्गत कार्य किये जाने है। विद्यालय में रोस्टरवाइज प्रत्येक गतिविधियो के समय सभी शिक्षकों में दायित्व का बटवारा कर दे, जिससे विद्यालय का प्रत्येक छात्र विद्यालय अवधि तक शिक्षकों की निगरानी में रहे, किसी भी दशा में कक्षाएं जर्जर भवन में संचालित न हो तथा यह सुनिश्चित करें कि कोई छात्र जर्जर भवन के तरफ न जाये, विद्यालय के निकट तालाब होने की स्थिति में प्रत्येक शिक्षक का यह दायित्व होगा कि वे सुनिश्चित करे कि कोई भी छात्र तालाब के निकट न जाने पाये, विद्यालय भवन के उपर हाईटेंशन तार गया है तो तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए हाईटेशन तार को हटवाने की कार्यवाही प्रारम्भ कर दी जाय, यदि विद्यालय सड़क के किनारे अवस्थित है तो शिक्षक विद्यालय अवकाश के समय खुद छात्रों को सड़क पार कराये, छात्रों के विद्यालय आने के समय शिक्षक जरूर विद्यालय पहुँचे।

समस्त शिक्षक शासन द्वारा निर्धारित समय सारणी का अनुपालन सुनिश्चित करे तथा छात्रों को अवगत कराये कि वे विद्यालय के निर्धारित समयानुसार विद्यालय पहुंचे, विद्यालय में अवस्थित उपकरणों/संयंत्रों में करंट की संभावना, हैण्डपम्प, किचेन, एम0डी0एम0/राशन की साफ-सफाई, गैस सिलेंडर में रिसाव, छिपकली या अन्य कोई कीड़ा खाना पकाने और खाना रखने के स्थान को प्रत्येक शिक्षक छात्रों के सुरक्षा की दृष्टि से सर्तकता दिखाते हुए उनका आवश्यक रूप से ध्यान रखे, शौचालय, मूत्रालय की साफ- सफाई आदि पर विशेष ध्यान दिया जाय तथा विद्यालय परिसर में कीड़े मकोड़े, सांप, बिच्छू आदि तो नहीं है, यह अवश्य सुनिश्चित कर ले, विद्यालय में यदि कोई निर्माण कार्य चल रहा हो तो अध्यापक विशेष रूप से ध्यान रखे कि निमार्ण वाले स्थान पर कोई भी छात्र- छात्रा न जाने पाये, विद्यालय में मीना मंच व स्काउट के बच्चों के सहयोग से अन्य छात्रों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का कार्य करें, मान्यता प्राप्त विद्यालयों में यदि विद्यालय द्वारा छात्रों को विद्यालय से घर आने जाने में किसी वाहन का प्रयोग किया किया जा रहा है तो खण्ड शिक्षा अधिकारी यह अवश्य सुनिश्चित कर लें कि उनकी फिटनेस सत्यापित रहें, विद्यालय में छात्रों के बीच सुरक्षा जागरूकता के उदे्श्य से विभिन्न मानक बिन्दुओं पर निबन्ध, चित्रकला, भाषण एवं वाद विवाद व रंगोली इत्यादि की प्रतियोगिता आयोजित करे, जिसमे प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को विद्यालय, न्याय पंचायत व ब्लॉक स्तर पर पुरस्कृत करे। इसके अतिरिक्त विद्यालय सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विद्यालय में बच्चों, अध्यापकों, अभिभावकों, स्थानीय प्रबुद्ध जन, विद्यालय प्रबन्ध समिति एवं ग्राम प्रधान गण की उपस्थिति में विद्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित कराये जिससे सभी के मध्य जागरूकता से जुड़े विषयों पर बृहद चर्चा करें व प्रतियोगिता में विजेता छात्रों को पुरस्कार वितरित करते हुए उसके फोटोग्राफ ब्लॉक के माध्यम से जनपद तक पहुंचाये।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: फाइलेरिया उन्मूलन के लिए जनपद में 10 अगस्त से चलेगा एमडीए अभियान
Next: जिला कारागार के निरीक्षण के साथ दिए गए आवश्यक दिशानिर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.