Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

खिलाड़ियों के विभिन्न खेलों में जिला स्तरीय चयन की तिथि व स्थान सुनिश्चित

ब्यूरो 18-07-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर।  खेल निदेशालय उ0प्र0, खेल भवन, लखनऊ के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय गाजीपुर के द्वारा राज्य कर्मचारी महिला/पुरूष खिलाड़ियों का विभिन्न खेलों में जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम गोराबाजार, गाजीपुर के प्रागंण में दिनांक 09-08-2024 को प्रातः 11ः00 बजे से किया जायेगा। सिविल सर्विसेज इस चयन/ट्रायल्स में आटोनामस, बाडी जैसे परिषद/बोर्ड/नगर निगम/पंचायत/पुलिस विभाग के कर्मचारी (अघ्यापक/सहायक अध्यापक आदि) भाग नहीं लेगें। सिविल सर्विसेज चयन/ट्रायल्स में पूर्णरूप से सरकारी कर्मचारी ही भाग लेगें, जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स में जो भी महिला/पुरूष खिलाड़ी कर्मचारी भाग लेना चाहते है वह अपने विभाग से प्राप्त आदेश प्रति अपने आई0डी0 एवं जन्मतिथि प्रमाण पत्र के साथ प्रातः 10ः30 बजे अपनी उपस्थिति की सूचना जिला खेल कार्यालय गाजीपुर को देना सुनिश्चित करें। खेल का नाम टेनिस, वालीबाल, तैराकी, बास्केटबाल, टेबुल-टेनिस, कबड्डी, शतरंज, भारोत्तोलन, एथलेटिक्स, फुटबाल, कैरम, ब्रिज, कुश्ती, पावर-लिफ्टिंग, क्रिकेट एवं हॉकी है। जिला स्तरीय ट्रायल्स 09 अगस्त, 2024 को प्रातः 11.00 बजे से, मण्डल स्तरीय ट्रायल्स 13-14 अगस्त, 2024 को, प्रदेश स्तरीय ट्रायल्स 22-23 सितम्बर, 2024 को किया जायेगा। प्रदेश स्तरीय ट्रायल्स का आयोजन म्योहाल प्रयागराज, बस्ती, लखनऊ, वाराणसी, मुरादाबाद, अयोध्या, सहारनपुर, आगरा, मेरठ, मऊ, कानपुर, गोरखपुर, आगरा, रायबरेली मे किया जायेगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बच्चों के प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना
Next: वर्तमान मानसून समय मे दैवीय आपदा से सचेत रहने को सबको है जरूरत- जिलाधिकारी

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.