Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना जनपद में संचालित , तिथि रहते करें आवेदन

ब्यूरो 18-07-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर। वित्तीय वर्ष 2024-25 में पिछड़ावर्ग बेरोजगार युवक/युवतियों के लिए निःशुल्क ‘ओ‘ लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना जनपद में संचालित की जा रही है। इसमें ऐसे आवेदक पात्र होगें जो इण्टरमीडिएट(10$2) उत्तीर्ण होगें एवं उनकी वार्षिक आय रू0 1,00,000-00 (धनराशि रू० एक लाख) तक होगी और प्रशिक्षणार्थी की आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए व जनपद का मूल निवासी हो एवं प्रशिक्षणार्थी बेरोजगार हो तथा किसी शिक्षण संस्था से छात्रवृत्ति न ले रहा हो। प्रशिक्षणार्थियों का चयन कक्षा 12 के प्राप्तांक के आधार पर किया जायेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम की समय सारिणी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की तिथि 11 जुलाई, 2024 से 05 अगस्त, 2024 तक निर्धारित की गयी है।
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नेे बताया कि इच्छुक पिछड़ा वर्ग अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन पत्र आनलाईन वेबसाईट पर www.obccomputertraining.upsdc.gov.in अथवा backwardwelfareup.in पर दिनांक 11 जुलाई, 2024 से 05 अगस्त, 2024 भरा जा सकता है। ऑनलाईन आवेदन के उपरान्त आवेदन की प्रति की प्रिण्ट आउट प्राप्त कर समस्त अभिलेखों/विवरणों (आय एवं जाति प्रमाण पत्र जो बोर्ड ऑफ रेवेन्यू की वेबसाईट पर उपलब्ध होना अनिवार्य है, हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट का अंकपत्र व प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड की छायाप्रति) स्वप्रमाणित करते हुए, उसकी समस्त हार्डकॉपी दो प्रतियों में कार्यालय, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, गाजीपुर में विलम्बतम् दिनांक 05 अगस्त, 2024 तक सायं 05 बजे तक जमा किया जायेगा। ऑनलाइन आवेदन पत्र में दर्ज प्रविष्टियों की शुद्धता का पूर्ण उत्तरदायित्व सम्बन्धित आवेदक का होगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय-जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, शास्त्रीनगर, गाजीपुर में सम्पर्क करें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिला वृक्षारोपण समिति की आयोजित की गई बैठक
Next: 2 लाख तक ऋण हेतु निःशुल्क करें आवेदन

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.