Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत प्रशासन द्वारा निर्धारित सभी सुविधाएं धरातल पर उपलब्ध कराना किया जाए सुनिश्चित

ब्यूरो 19-07-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240719-WA0027

गाजीपुर।  भारत सरकार द्वारा निर्गत कार्यक्रम संकल्प -एच0ई0डब्लू के अंतर्गत दिनांक 21 जून से 04 अक्टूबर 2024 तक 100 दिन का विशेष जागरूकता अभियान का कार्यक्रम जिलाधिकारी के निर्देशानुसार बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ योजना के 100 Days Camp के अंतर्गत मिशन शक्ति योजना नामांकन सप्ताह थीम का आयोजन जनपद गाजीपुर के कंपोजिट विद्यालय जूव हा० स्कूल दाउदपुर मुहम्मदाबाद एवं पंचायत भवन मुहम्मदाबाद गाजीपुर में आयोजित किया गया। जिसमे सेन्टर मैनेजर प्रियंका प्रजापति द्वारा 18 वर्ष से कम उम्र के बालक बालिकाओं के साथ हो रहे यौन हिंसा से बचने व उनकी शिकायत करने तथा अपनी बात खुलकर रखने, गुड टच बैड टच के बारे में, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), दहेज़ प्रतिषेध अधिनियम, गुड टच बैड टच, घरेलू हिंसा, पाक्सो एक्ट, कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिग उत्पीड़न अधिनियम 2013, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना तथा वन स्टॉप सेन्टर में दी जाने वाली सहायता/कार्य प्रणाली (मेडिकल सुविधा, अल्पावास, काउंसलिंग, विधिक सहायता, पुलिस सहायता) के बारे में अवगत कराया गया। सरकार द्वारा संचालित हेल्पलाइन नम्बरों से सम्बंधित टोल फ्री नंबर 181, 1098,112, 1090,1076,102,108 आदि नम्बरों के बारे में अवगत कराया गया द्य मानसिक स्वास्थ विभाग से मनो चिकित्सक सामाजिक द्वारा मानसिक स्वास्थ के विषय मे बताते हुए इसको ठीक रखने के उपाय बताए। इस अवसर पर वन स्टॉप सेन्टर से सेंटर मैनेजर प्रियंका प्रजापति, मानसिक स्वास्थ विभाग से मनो सामाजिक कार्यकर्ता गौरव गिरि तथा ग्राम प्रधान जय प्रकाश यादव के साथ गांव के सम्मानित सदस्य कुतुबुद्दीन अहमद खान फिरोज खान राहुल यादव पप्पू गुप्ता फिरोज सलमानी, विद्यालय के प्रधानाध्यापक जितेन्द्र प्रसेन सिंह अध्यापक गण रुप्रेश तिवारी , अरविंद यादव दीपिका यादव निकहत शाहीन वंदना मिश्रा संयुक्त गुप्ता शमीम बानो ज्ञानतीदेवी , कंम्यूटर सहायक प्रमोद सिंह यादव व विद्यालय के समस्त छात्र छात्राएं, गांव की महिला- पुरुष आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: वर्तमान मानसून समय मे दैवीय आपदा से सचेत रहने को सबको है जरूरत- जिलाधिकारी
Next: जिलाधिकारी ने ई- ऑफिस का किया शुभारंभ

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.