Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

हत्या की घटना का सफल अनावरण

ब्यूरो 20-07-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240720-WA0015

गाजीपुर।  स्वाट/सर्विलांस व थाना बहरियाबाद की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा दिनांक 15.07.2024 को हुई हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए आलाकत्ल के साथ 05 नफर अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ।

अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत स्वाट/सर्विलांस व थाना बहरियाबाद, पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक *15.07.2024* को थाना बहरियाबाद क्षेत्रांतर्गत *ग्राम बघाई में प्रधान प्रतिनिधि अनिल कुमार यादव पुत्र श्यामकेर यादव* की हत्या का सफल अनावरण करते हुए *05 नफर* अभियुक्त को आज दिनांक *25.06.2024* को स्वाट/सर्विलांस व थाना बहरियाबाद की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा समय करीब *04.29 बजे* *राजापुर मरकिया से निकली सड़क सरेआम संय्यद बाबा मजार* थाना बहरियाबाद जनपद गाजीपुर के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के निशानदेही पर 01 अदद बांस का डंण्डा व 01 अदद बांस का डंण्डा जिस पर लोहे की चैन लपेटी हुई, बरामद किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ का विवरणः
पूछताछ करने पर प्रियांशु यादव ने बताया कि अनिल यादव मेरे पट्टीदारी के है तथा उन्होने कुछ समय पहले मुझे सरेआम बिना किसी बात के कई थप्पड़ मारा था जिससे मैं अपने आप को काफी लज्जित महसूस कर रहा था,उसी का बदला लेने के लिए दिनांक 15.07.2024 को हम लोगो ने मौका देखकर उनके साथ मारपीट किया था, लेकिन उनको ज्यादा चोट लगने के कारण उनकी मृत्यु हो गयी ।आशीष राजभर से पूछने पर बताया कि सोनू के कहने पर मैंने प्रधान को मारने के लिए कई दिनों से तैयारी किया था इस लिए एक लकड़ी के छोटे डंण्डे में साईकिल की चैन लपेटा था जबकि सोनू यादव बांस का डण्डा लिया था । जिसकी व्यवस्था प्रियांशु ने ही किया था तथा बाकी लोग हाथ पैर से मारे थे ।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण का नाम-पताः-
1. सोनू यादव पुत्र राजेन्द्र यादव निवासी ग्राम झोटना थाना भुड़कुडा जनपद गाजीपुर उम्र 20 वर्ष ।
2.प्रियांशु यादव पुत्र राजेज यादव निवासी ग्राम बधाई थाना बहरियाबाद जनपद गाजीपुर उम्र 19 वर्ष ।
3.आशीष राजभर पुत्र सुरेश राजभर निवासी ग्राम बरईपार थाना शादियाबाद जनपद गाजीपुर उम्र 19 वर्ष ।
4.हरिओम उर्फ ओम राजभर पुत्र रामसकल राजभर निवासी ग्राम कैथौली थाना शादियाबाद जनपद गाजीपुर उम्र 18 वर्ष ।
5.शिवकुमार यादव उर्फ शिवा पुत्र गोपाल सिंह यादव निवासी ग्राम रामपुर बलभद्र थाना भुड़कुडा जनपद गाजीपुर उम्र 19 वर्ष
बरामदगी का विवरण:-
1. 01 अदद बांस का डण्डा जिस पर लोहे की चैन लगी हुई है ।
2.01 अदद बांस का डंण्डा ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
01थानाध्यक्ष बहरियाबाद मय टीम जनपद गाजीपुर ।
02. प्रभारी स्वाट/सर्विलांस मय टीम जनपद गाजीपुर ।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Next: आम जनमानस को किया गया जागरूक

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.