Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

आलाकत्ल के साथ 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240721-WA0072

गाजीपुर।  स्वाट/सर्विलांस व थाना गहमर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा दिनांक 16.07.2024 को हुई हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए आलाकत्ल के साथ 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत स्वाट/सर्विलांस व थाना गहमर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 16.07.2024 को थाना गहमर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम देवकली में मृतक विनोद कुमार गुप्ता पुत्र बगेदू गुप्ता मूल निवासी रेवतीपुर हालपता निवासी ग्राम देवकली थाना गहमर में मृतक के निवास स्थान में लगी आरा मशीन के समीप हुई हत्या का सफल अनावरण करते हुए 01 नफर अभियुक्त को दिनांक 20.07.2024 को स्वाट/सर्विलांस व थाना गहमर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा समय करीब 18.30 बजे ग्राम देवकली थाना गहमर जनपद गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त की निशादेही पर 01 अदद बाँस का डंण्डा बरामद किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ का विवरणः पूछताछ करने पर भोला राजभर ने बताया कि विनोद कुमार गुप्ता जमीन की खरीद-ब्रिकी कर दलाली का कार्य करता था। मैंने दिनांक 15.07.2024 को 14 लाख रुपये में जमीन की रजिस्ट्री करायी थी और इसमें मेरा 01 लाख कमीशन बना था। परन्तु मुझे पैसा नहीं मिला। उसी पैसे को लेने के लिए मैं विनोद के घर गया। परन्तु विनोद ने मुझे पैसे देने से इन्कार कर दिया और मुझे गाली-गुप्ता देने लगे। इस पर मुझे गुस्सा आ गया और मैंने विनोद पर डण्डे से प्रहार कर दिया ।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण का नाम-पताः-
01. भोला राजभर पुत्र चन्द्रमा राजभर निवासी भदौरा थाना गहमर जनपद गाजीपुर उम्र 46 वर्ष
अभियुक्त का अपराधिक इतिहास— मु0अ0सं0 109/2024 धारा 103(1) बी0एन0एस0 थाना गहमर जनपद गाजीपुर
बरामदगीः
1. एक अदद बाँस का डण्डा (आलाकत्ल)
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
01. प्रभारी निरीक्षक गहमर मय टीम जनपद गाजीपुर ।
02. प्रभारी स्वाट/सर्विलांस मय टीम जनपद गाजीपुर ।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सावन माह के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने किया घाटों का निरीक्षण
Next: ₹25000 का इनामिया गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.