Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कारगिल विजय दिवस के रजत जयंती समारोह के तहत एनसीसी कैडेट्स ने किया वृक्षारोपण

ब्यूरो 22-07-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240722-WA0081

जमानियां। हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय जमानियां द्वारा कारगिल विजय दिवस (रजत जयंती महोत्सव) के तहत हिंदू पीजी कालेज जमानियां में 91यू पी बटालियन एनसीसी मुगलसराय चन्दौली के समादेश अधिकारी कर्नल पी के मिश्रा के निर्देशानुसार एनसीसी के कैडेटों द्वारा आज सुबह 11 बजे के लगभग महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई कर स्वछता की अलख जगाई गई तत्पश्चात एनसीसी कैडेटों द्वारा पौधरोपण किया गया। कैडेट्स द्वारा प्रकृति को लेकर विभिन्न विचार व्यक्त किए गए और सब ने एक एक पौधा लगाकर मां प्रकृति के हित में शपथ ली इसके बाद ए एन ओ अंगद तिवारी ने कैडेट्स को प्रकृति के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा उन्हें भविष्य में धरा को सुसज्जित रखने हेतु पेड़ पौधों की भूमिका के बारे में बताया । उक्त अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह ,वरिष्ठ आचार्य प्रो. अखिलेश शर्मा शास्त्री, कैप्टन अंगद प्रसाद तिवारी, डां संजय सिंह, प्रदीप सिंह समेत एनसीसी कैडेट महजबीन अंसारी, ज्योति कुमारी, शीतल, अनुराधा, विद्या, सिंपी , वसीम, शाहिद, अमित ,विजय, विनय कुमार, सुजीत समेत समस्त एनसीसी कैडेट्स व महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ₹25000 का इनामिया गिरफ्तार
Next: अविलम्ब मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण करायी जाय जनसमस्याएं- जिलाधिकारी

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.