Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कारगिल की चोटियों पर बहाया गया हर खून का कतरा देश के लिए स्मरणीय है – डा अंगद प्रसाद तिवारी

ब्यूरो 23-07-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240723-WA0011

“कारगिल विजय दिवस” वह दिन जिसका इतिहास भारत माता के सीने में सदैव अमर रहेगा। यह दिन अपने प्राणों की आहुति देकर भारत माता की रक्षा करने वाले वीर जवानों को याद करने का दिन है। कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों ने अपने अदम्य शौर्य और वीरता का परिचय देते हुए पाकिस्तान के हजारों सैनिकों को मार गिराया था। वर्ष 1948,1965,1971 सभी युद्धों में जीत दर्ज करने के बाद  अंत में 1999 के कारगिल युद्ध में भी पाकिस्तान की सेना ने मुंह की खाई। पाकिस्तानियों द्वारा भारतीय क्षेत्र की कई रणनीति पहाड़ियों पर कब्जा जमा लिया गया था जिसकी सूचना मिलने पर भारतीय सेना ने पाकिस्तान के सैनिकों द्वारा कब्जाई गई चोटियों को मुक्त कराने के लिए ऑपरेशन विजय शुरू किया। जिसके फलस्वरूप हमे कितने भारत मां के वीर सपूत खोने पड़े तब जाकर कहीं कारगिल की चोटियों पर लहराया तिरंगा।

जमानियां। हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय जमानियां द्वारा कारगिल विजय दिवस (रजत जयंती महोत्सव) के तहत हिंदू पीजी कालेज जमानियां में 91 यूपी बटालियन एनसीसी मुगलसराय चन्दौली के समादेश अधिकारी कर्नल पी के मिश्रा के निर्देशानुसार आयोजित हो रहे तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत आज एनसीसी कैडेटों द्वारा सुबह 11 बजे के करीब महाविद्यालय परिसर में कारगिल विजय दिवस के थीम पर अलग अलग प्रकार के पोस्टर बनाए गए। कैडेटों को विजय दिवस की महत्ता के बारे में बताते हुए ए एन ओ अंगद प्रसाद तिवारी ने बताया कि यह दिन हमारे भारतीय इतिहास के लिए कितना महत्वपूर्ण है, किस प्रकार भारतीय सेना अपने प्राणों की बलि चढ़ाकर हमारी सुरक्षा करती है और क्यों एक कैडेट होने के नाते हमारा  । उक्त अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह, वरिष्ठ आचार्य प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री, कैप्टन अंगद प्रसाद तिवारी  समेत एनसीसी कैडेट वसीम, अमित, शाहिद, विजय पांडे ,विनय कुमार, सुजीत गुप्ता, महजबीन, अनुराधा ,ज्योति, शीतल, नेहा, विद्या तथा अन्य सभी एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात की जायेगी विधिक कार्यवाही
Next: ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष की माता का असामयिक निधन

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.