Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

काली पट्टी बांधकर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन

ब्यूरो 26-07-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240726-WA0082

गाजीपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संविदा कर्मचारी अपने विभिन्न मांगों को लेकर सांकेतिक रूप से विरोध प्रदर्शन की रूपरेखा बनाई है। जो 26 जुलाई से शुरू होकर 7 अगस्त तक पूरे प्रदेश में चलना है। जिसको लेकर गाजीपुर जनपद के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम से जुड़े हुए संविदा कर्मी शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर सांकेतिक रूप से काली पट्टी बांधकर अपना विरोध जताया।संविदा कर्मचारी संगठन के जिला अध्यक्ष राघवेंद्र शेखर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के द्वारा पत्र के माध्यम से 15 जुलाई को प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उत्तर प्रदेश से वार्ता किए जाने का अनुरोध किया था। लेकिन एक सप्ताह में उक्त का कोई संज्ञान नहीं लिया गया । जिससे प्रदेश भर के करीब डेढ़ लाख एनएचएम संविदा कर्मचारियों में काफी रोष व्याप्त है। और उसके बाद से संघ के आदेश पर आज से विरोध प्रदर्शन शुरू किया गया है।

उन्होंने बताया की प्रमुख मांगों में म्यूचुअल एवं रिक्त पदों पर गैर जनपद स्थानांतरण हेतु नीति लागू किया जाए, संविदा कर्मियों को EPF, ग्रेड पे व डीए दिए का निर्धारण हो, नियमित पदों के सापेक्ष होने वाली भर्ती प्रक्रिया में संविदा कर्मचारियों को वरीयता दिया जाए, एनएचएम में सात व 10 वर्ष से अधिक की सेवा पूर्ण कर चुके कर्मचारियों को लायल्टी बोनस दिया जाए, सीएचओ का पीवीआई उनके मानदेय में जोड़ा जाए, कंप्यूटर ऑपरेटर का जिला स्वास्थ्य समिति में समायोजन जिला व ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधन इकाई में कारक स्टाफ के वेतन विसंगति का निस्तारण के साथ ही कई तरह की मांगे शामिल है। और इन्हीं सब मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया है।उन्होंने बताया कि आज से काली पट्टी बात कर शुरू किए गए विरोध के बाद 29 और 30 जुलाई को ड्यूटी समय से एक घंटे अधिक कार्य किया जाएगा। इसके पश्चात 31 जुलाई, 1 और 2 अगस्त को जनपद स्तर से मुख्यमंत्री को संबोधित 10 सूत्री मांग पत्रों का ज्ञापन जिला अधिकारी या फिर क्षेत्रीय सांसद और विधायक के माध्यम से प्रेषित किया जाएगा । इसके अलावा तीन चार पांच और 6 अगस्त को प्रदेश के संविदा कर्मचारियों द्वारा भारत सरकार व राज्य सरकार के पोर्टल पर किए जाने वाले ऑनलाइन कार्य को बंद कर डिजिटल स्ट्राइक भी करेंगे । 7 अगस्त को भारी संख्या बल के साथ लखनऊ पहुंचकर मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कार्यक्रम का गिरावट भी करेंगे।

इस अवसर पर प्रभुनाथ ,अनिल कुमार वर्मा, अशोक कुमार पांडे, मोहम्मद अजहर, शिवकुमार यादव, भारत भूषण श्रीवास्तव ,संजीव कुमार ,सोनू शर्मा ,दीपक कुमार, साकेत कुमार सिंह ,शशिकांत सिंह, विनोद राजभर ,अनिल कुमार शर्मा, प्रतिभा विश्वकर्मा ,दुर्गा प्रसाद कनौजिया, राधेश्याम यादव, मिथिलेश कुमार ,अशोक कुमार, अजय कुमार ,डॉक्टर शाहबाज, अमित कुमार, समारू कुमार सहित अन्य संविदा कर्मी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: विभिन्न धाराओं में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
Next: गांवों में बजट की प्रतियां जलाएंगे किसान

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.