Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मौसम की तबाही से खून के आंसू रोने को मजबूर लोग

ब्यूरो 26-07-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240726-WA0093

जमानियाँ (गाजीपुर)। वर्षा न होने के कारण गंधुतालुका क्षेत्र में भूगर्भ जल का तल तेजी से नीचे खिसक रहा है। जिससे क्षेत्र में जल संकट उत्पन्न होने का खतरा बना हुआ है।

बरसात के मौसम में तेज धूप व उमस भरी गर्मी सहन करते हुए कर्मनाशा के तटवर्ती इलाकों के लोग अब पानी का संकट झेलने को मजबूर हो गए हैं। घरों में लगे हैण्डपम्प, इण्डिया मार्का हैण्डपम्प व समर सेबल पम्प जबाब देने लगे हैं। पहले जहां पानी के लिए यह यंत्र सहायक साबित हो रहे थे वहीं अब ये दगा देने लगे हैं। यह नई आपदा लोगों को पानी की बूंद के लिये तरसा न दे, यह सोच कर लोग काफी भयभीत हो गये है तथा असमान की तरफ टकटकी लगाकर बारिश होने का इंतजार कर रहे है। क्षेत्र के धुस्का, दाउदपुर, डेवढ़ी आदि गॉवों में लगे हैण्डपम्प कुछ दिन पहले तक बेरोक टोक पानी उपलब्ध कराते थे, लेकिन अब निष्फल दिखाई देने लगे हैं। पहले जो आधे अश्व शक्ति के बिजली के मोटर फौरन पानी उगलते थे, वह अब लाख प्रयत्‍‌न करने के बाद भी कमजोर साबित हो रहे हैं। 125 से 150 फीट तक आसानी से जलापूर्ति करने वाले हैंडपंप अब दगा देने लगे है। इस विषम परिस्थिति में किसान से लेकर आमजन के समक्ष जल संकट की स्थिति उत्पन्न होने लगी है। ऐसे ही भूगर्भ जल का तल नीचे जाता रहा तो ट्यूबवेल भी दम तोड़ देगा। जिससे किसानों के माथे से पसीना रोकना भी मुश्किल होना हो जायेगा। केन्द्र सरकार की हर घर नल योजना अभी तक घरों में पानी पहुंचाने में असफल रही है। घर के गलियों को खोदकर सिर्फ पाइप डालकर छोड़ दिया है, जिससे ग्रामीणों की पीड़ा और भी बढ़ गई है। धुस्का गॉव निवासी मदन सिंह ने बताया कि हमारे गांव में ज्यादातर हैंडपंप पानी छोड़ दिये है। 125 फीट बोरिंग वाले हैण्डपम्प दगा दे चुके है। जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। देवढ़ी ग्राम निवासी मनोज सिंह बताते हैं कि इधर कई घरों में लगे हैण्डपम्प व समर सेबल सहित इण्डिया मार्का हैण्डपम्प पानी नहीं दे रहे हैं। हमारे साथ ही आसपास लोग इस समस्या से परेशान हैं। जल का तल वर्षा न होने के कारण तेजी से नीचे खिसक रहा है। जिससे यह विकट समस्या आ गई है यही स्थिति बनी रही तो आगामी कुछ दिनों में पंपिंगसेट भी पानी छोड़ने लगेगा तो खेती-बाड़ी पर भी बुरा असर पडेगा। जल निगम के जेई सुनील कुमार ने बताया कि बारिश न होने तथा सिंचाई के लिए भूगर्भ जल का काफी दोहन सहित घरों में लगे समर सेबल से अनावश्यक पानी बहाने के कारण भूगर्भ जल का तल तेजी से नीचे खिसक रहा है। यही कारण है कि हैण्डपम्प पानी छोड़ रहा है। लोगों को जल के महत्व को समझना होगा कि जल ही जीवन है। तभी इस गम्भीर समस्या से निजात मिल सकती है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: करंडा पुलिस द्वारा अभियुक्त की सफल गिरफ्तारी
Next: सोशल आडिट कैलेण्डर किया गया जारी

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.