Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जिलाधिकारी ने समस्त विभागीय योजनाओ की विस्तृत रूप से की समीक्षा बैठक

ब्यूरो 27-07-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240727-WA0011

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने आज विद्युत विभाग द्वारा कराये जाने रहे कार्यो-यथा जर्जर तारो को बदलने (री-वैम्प), की प्रगति, 1912 पर प्राप्त शिकायतो के निस्तारण की स्थिति, जले हुए ट्रांस्फार्मरो को समय से बदलने एवं विद्युत आपूर्ति (नगरीय एवं ग्रामीण) की स्थिति सहित अन्य समस्त विभागीय योजनाओ/कार्यक्रमो की विस्तृत रूप से कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर समीक्षा की। बैठक में जनपद के विभिन्न क्षेत्रो के 06 एस डी ओ के अनुपस्थित होने पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए सम्बन्धित वेतन रोकने तथा स्पष्टिकरण कर निर्देश दिया साथ ही अधिशासी अभियन्ता तृतीय बृजेश कुमार एवं अधिशासी अभियन्ता द्वितीय संदीप कुमार निर्भर के अनुपस्थित होने पर उच्चाधिकारी को पत्राचार करने निर्देश दिया गया।

बैठक मे जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान ग्रीष्म ऋतु से लेकर अबतक प्रतिदिन सुचारू रूप से आपूर्ति न होने, जले हुए ट्रांस्फार्मरों को समय से न बदले जाने, विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा फोन रिसीव न करने, मोबाईल बन्द रखने आदि शिकायतो को संज्ञान मे लेते हुए जिलाधिकारी ने उपस्थित विद्युत विभाग के अधिकारियो को फटकार लगाई एवं निर्धारित समयावधि मे आवश्यक कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। बैठक में जनपद के विभिन्न क्षेत्रो के 06 एस डी ओ जिसमे एस डी ओ रेवतीपुर प्रवीण मौर्या, दिलदारनगर कमलेश कुमार प्रजापति, एस डी ओ पारा प्रमोद कुमार, एस डी ओ सैदपुर अजय कुमार सिंह, एस डी ओ भीमापार प्रदीप कुमार सिंह के अनुपस्थित होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए वेतन रोकने तथा स्पष्टिकरण कर निर्देश दिया। बैठक मे जिलाधिकारी ने मेसर्स मान्टी कार्लो इण्डिया लिमिटेड के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रो मे पोल एवं ग्राउंटिंग के दोयम दर्जे की कार्याे की शिकायत पर कराये गये कार्याे की जॉच का निर्देश दिया ।
बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि 219 प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालयो मे विद्युत कनेक्शन हेतु भुगतान माह मार्च तक किया जा चुका है लेकिन अभी तक कनेक्शन नही हुआ तथा 194 विद्यालयो के उपर से एच टी तार हटवाने के सम्बन्ध मे भी जानकारी दी । जिस जिलाधिकारी ने जल्द से जल्द कनेक्शन कराने तथा विद्यालयो के उपर से एच टी तार हटवाने हेतु विद्युत विभाग के अधिकारी को निर्देश दिये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, डीएसटीओ खगेन्द्र सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमन्त राव, विद्युत विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: हिंदू पीजी कालेज में अर्ह स्नातक शिक्षार्थियों को वितरित किये जायेंगे स्मार्ट फोन
Next: पीजी कॉलेज में इंडक्शन प्रोग्राम का हुआ आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.