Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

रोजगार मेला एवं करियर-कॉउंसलिंग कार्यक्रम होंगे जनपद में आयोजित

ब्यूरो 08-08-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर।  निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद गाजीपुर में अधिक से अधिक बेरोजगार युवकों को सेवायोजित कराने के उद्देश्य से सत्यदेव प्राईवेट आई0टी0आई0, गाधिपुरम (बोरसिया) फदनपुर, गाजीपुर में रोजगार मेला एवं कॅरियर-कॉउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन दिनांकः-12.08.2024 को प्रातः 10.30 बजे से आयोजित किया जायेगा। इस मेला में विभिन्न कम्पनियाँ/नियोजक प्रतिभाग करंेगे। प्रतिभागी कम्पनियांे में मुख्य रूप से वीजन इण्डिया प्रा0 लि0 नोएडा द्वारा सुजुकी मोटर प्रा0लि0, हंसलपुर अहमदाबाद, गुजरात द्वारा मैकेनिक, सेल्स ट्रेनर, कम्प्यूटर आपरेटर, इलेक्ट्रिशियन, फीटर आदि पदों पर चयन किया जायेगा।

नियोजक/कम्पनियों द्वारा अपने रिक्तियों सम्बन्धी समस्त विवरण विभागीय वेबसाइट पोर्टल- rojgaarsangam.up.gov.in पर प्रदर्शित कर दिया गया है। अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर अपना पंजीयन कराकर इच्छुक कम्पनियों में अपनी शैक्षिक योग्यता के अनुसार रोजगार संगम पोर्टल पर अपना आवेदन कर उक्त मेले में प्रातः-10.30 बजे समस्त शैक्षिक योग्यता के मूल प्रमाण- पत्रों/छाया प्रति के साथ प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें, इस सम्बन्ध में कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा। विस्तृत जानकारी हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय में भी सम्पर्क कर सकते हैं।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जल स्तर बढ़ने पर आवश्यकतानुसार शरणालय किया जायेंगे क्रियाशील
Next: लोक अदालतों मे अध्यक्ष पद पर नियुक्ति प्रक्रिया की गई प्रारम्भ

हो सकता है आप चूक गए हों

2c9a6c9a-dd8e-4066-9340-9d97770f8e6e

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विभागीय प्रगति तेज करने के दिए निर्देश

ब्यूरो 18-06-2026
CSF-Logo-500x280

मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

ब्यूरो 18-06-2026
45c800f4-5c0b-4401-b646-4d83a6db262b

गाजीपुर में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का प्रदर्शन

ब्यूरो 18-06-2026
90bd4faf-fc75-4db3-9bfd-192fe00300d8

विकास प्रदर्शनी एवं मेले में गाजीपुर पुलिस के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

ब्यूरो 18-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.