Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह का हुआ आयोजन

ब्यूरो 09-08-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240809-WA0011

जमानियां। राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रोवर रेजर्स के संयुक्त तत्वाधान में जमानियां स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाज़ीपुर में आज दिनांक 09 अगस्त को काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो श्रीनिवास सिंह ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम की अगली कडी़ में स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए डां सुनील कुमार चौधरी असिस्टेंट प्रोफेसर इतिहास ने इस विषय पर ज्ञानवर्धक व्याख्यान दिया तदुपरांत बच्चों को काकोरी घटना पर आधारित फिल्म दिखाई गई। आगे की कडी़ में डां अमित कुमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज से देश भर में ‘हर घर तिरंगा अभियान’अभियान शुरू होगा और भारत के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि हम अपनी परम्पराओं और आजादी के महत्व को आने वाली पीढियो तक प्रेषित करें।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में महाविद्यालय के प्राचार्य ने स्वयंसेवकों से अपील की कि आज से ही समस्त शिक्षार्थी अपने घरों दफ्तर पर तिरंगा फहराने और सोशल मीडिया एकाउंट की डीपी (डिस्प्ले पिक्चर) में अपनी फोटो के साथ तिरंगे को भी फोटो लगाने की अपील की आगे उन्होंने बताया कि यह अभियान 15 अगस्त तक चलेगा. वहीं आज 9 अगस्त 2024 से ‘काकोरी ट्रेन एक्शन’ की 100वीं वर्षगांठ का शुभारंभ हो गया है इसका उद्देश्य वर्तमान और भावी पीढ़ी को काकोरी व स्वतंत्रता सेनानियों की शौर्यगाथा के जरिए प्रेरित किया जाएगा। इस अवसर पर महाविद्यालय के निलेश कुमार, बिपिन कुमार,पप्पू कुमार विजय पांडे अनिमेष पांडे रजत शीपू कुमार अरमान आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन डां अभिषेक तिवारी ने किया वहीं धन्यवाद ज्ञापन डां अमित कुमार ने किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: लोक अदालतों मे अध्यक्ष पद पर नियुक्ति प्रक्रिया की गई प्रारम्भ
Next: वाराणसी जोन ने योगा प्रतियोगिता में 10 गोल्ड मेडल किए अपने नाम

हो सकता है आप चूक गए हों

2c9a6c9a-dd8e-4066-9340-9d97770f8e6e

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विभागीय प्रगति तेज करने के दिए निर्देश

ब्यूरो 18-06-2026
CSF-Logo-500x280

मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

ब्यूरो 18-06-2026
45c800f4-5c0b-4401-b646-4d83a6db262b

गाजीपुर में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का प्रदर्शन

ब्यूरो 18-06-2026
90bd4faf-fc75-4db3-9bfd-192fe00300d8

विकास प्रदर्शनी एवं मेले में गाजीपुर पुलिस के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

ब्यूरो 18-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.