Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

देह व्यापार के लिए मजबूर करने पर तत्काल मुकदमा पंजीकृत करने का आदेश

ब्यूरो 09-08-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240809-WA0021

गाजीपुर । पति द्वारा पत्नी को देह व्यापार के लिए मजबूर करने पर तत्काल मुकदमा पंजीकृत करने का आदेश।
जनपद गाजीपुर के ग्राम कठार थाना भावरकोल से पीड़िता सोनी यादव द्वारा कार्यालय मे उपस्थित होकर अपने पति गोविन्द यादव के ऊपर आरोप लगाया गया कि पति द्वारा उसे घर से भगा दिया गया है और घर मे रहने के लिए बार-बार वेश्यावृत्ती करने के लिए प्रेरित करता है और ऐसा करने से मना करने पर अपने घर मे रहने का दिलासा देकर फिर देह व्यापार के लिए प्रेरित कर रहा है जिससे दुखी होकर अपने बच्चे के साथ बहन के घर जनपद मीरजापुर में रह रही है।
आवेदिका द्वारा लगाया गया आरोप गम्भीर अपराध की श्रेणी में आता है, महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर मा0 मुख्यमत्री जी एवं शासन के मंशा के अनुरुप जीरो टालरेंस के नीति का पालन करते हुऐ *अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन वाराणसी पीयूष मोर्डिया* द्वारा प्रकरण में तत्काल थानाध्यक्ष भावरकोल जनपद गाजीपुर को अभियोग पंजीकृत करने का आदेश दिया गया है। तथा गहराई से विवेचना करने व सत्यता ज्ञात कर विधिसम्मत कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह हुआ आयोजित
Next: रेवतीपुर पुलिस द्वारा एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

2c9a6c9a-dd8e-4066-9340-9d97770f8e6e

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विभागीय प्रगति तेज करने के दिए निर्देश

ब्यूरो 18-06-2026
CSF-Logo-500x280

मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

ब्यूरो 18-06-2026
45c800f4-5c0b-4401-b646-4d83a6db262b

गाजीपुर में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का प्रदर्शन

ब्यूरो 18-06-2026
90bd4faf-fc75-4db3-9bfd-192fe00300d8

विकास प्रदर्शनी एवं मेले में गाजीपुर पुलिस के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

ब्यूरो 18-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.