Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

12 घन्टे के अन्दर सकुशल युवक बरामद

ब्यूरो 09-08-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240809-WA0015

गाजीपुर। थाना भाँवरकोल पुलिस टीम द्वारा मलिकपुरा मोड़ से अपहृत युवक को 12 घन्टे के अन्दर सकुशल बरामद करते हुए, 03 नफर अपहरण कर्ताओं को किया गया गिरफ्तार।
अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 08.08.2024 को थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी मय हमराह पुलिस बल के मलिकपुरा मोड़ से युवक की गाड़ी में जान से मारने की नियत से टक्कर मारकर घायल कर उसका अपहरण कर चले गये इस सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 108/24 धारा 140(2) बीएनएस थाना भाँवरकोल जनपद गाजीपुर से सम्बन्धित बरामदगी एवं गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा था इसी क्रम में सूचना मिली कि एक ब्रेजा गाड़ी बिना नम्बर की अमरुपुर से होते हुए कुनआन की तरफ जा रही है, जिसमें कुछ संदिग्ध लोग बैठे हैं। इस सूचना पर थानाध्यक्ष भाँवरकोल मय हमराह कनुआन की तरफ से धनेठा वाली रोड पर आ गये कि धनेठा और कनुआन के मध्य रोड के सामने से एक ब्रेजा गाड़ी बिना नम्बर की आते हुए दिखाई दी जिसको रोककर के चेक किया गया तो तीनों अपहरण कर्ता मय अवैध असलहा के व अपहृत/पीडित के मिले। जिन्हें गिरफ्तार किया गया एँव अपहृत/पीडित को तत्काल हास्पिटल भेजवाकर प्राथमिक उपचार कराते हुए जिला चिकित्सालय भेजा गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण को हिरासत पुलिस में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण का नाम पता –
01नन्दू राय उर्फ जयप्रकाश राय पुत्र विजयबहादुर राय निवासी ग्राम सोनाड़ी थाना भांवरकोल जनपद गाजीपुर उम्र 23 वर्ष
02.धर्मेन्द्र पाण्डेय पुत्र स्व0 हरेन्द्र पाण्डेय निवासी ग्राम बेटावरकलाँ थाना जमानिया जनपद गाजीपुर उम्र 24 वर्ष
03.पीयूष राय पुत्र संजय राय निवासी ग्राम टिसौरा थाना जमानिया जनपद गाजीपुर उम्र 24 वर्ष
अभियुक्तगण का अपराधिक इतिहास-
01.मु0अ0सं0 108/24 धारा 140(2) बीएनएस थाना भावरकोल जनपद गाजीपुर
02.मु0अ0सं0 109/24 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना भांवरकोल जनपद गाजीपुर
बरामदगी-
1. तीन अदद अवैध देशी तमंचा .315 बोर
2. तीन अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर
3. घटना में प्रयुक्त ब्रेजा गाड़ी रंग सफेद बिना नम्बर की
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
1. थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी थाना भावरकोल जनपद गाजीपुर
2. उ0नि0 श्री राजकुमार यादव थाना भावरकोल जनपद गाजीपुर
3. का0 शिवेन्द्र पाल थाना भावरकोल जनपद गाजीपुर
4. का0 अमित यादव थाना भावरकोल जनपद गाजीपुर
5. का0 राजू कुमार थाना भावरकोल जनपद गाजीपुर
6. का0 मोनू कुमार थाना भावरकोल जनपद गाजीपुर

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: वाराणसी जोन ने योगा प्रतियोगिता में 10 गोल्ड मेडल किए अपने नाम
Next: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह हुआ आयोजित

हो सकता है आप चूक गए हों

2c9a6c9a-dd8e-4066-9340-9d97770f8e6e

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विभागीय प्रगति तेज करने के दिए निर्देश

ब्यूरो 18-06-2026
CSF-Logo-500x280

मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

ब्यूरो 18-06-2026
45c800f4-5c0b-4401-b646-4d83a6db262b

गाजीपुर में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का प्रदर्शन

ब्यूरो 18-06-2026
90bd4faf-fc75-4db3-9bfd-192fe00300d8

विकास प्रदर्शनी एवं मेले में गाजीपुर पुलिस के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

ब्यूरो 18-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.