Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत निकाली गई तिरंगा बाईक रैली

ब्यूरो 13-08-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240813-WA0029

गाजीपुर।  ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव‘‘ के अन्तर्गत ‘हर घर तिरंगा‘ कार्यक्रम के आयोजन को भव्य रूप से मनाये जाने हेतु तिरंगा बाईक रैली निकाली गयी। रैली को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने विकास भवन से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली की अगुवाई मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार पाल ने खुद बाईक चलाकर की एवं जनपदवासियों को संदेश दिया की हर घर तिरंगा फहराकर जनपद को प्रथम स्थान लाना है। रैली विकास भवन से प्रारम्भ होकर सैनिक चौराहा (भूतहियाटाड), लंका, विशेश्वरगंज, महुआबाग, कलेक्ट्रेट, सिचाई विभाग चौराहा होते हुए विकास भवन आकर समाप्त हुयी। जिलाधिकारी ने कहा कि इस तरह की रैलीयां सभी तहसीलों, ब्लाकों पर भी निकाली गयी है, और निरंतर 14 व 15 तक निकाली जायेंगी। रैली हर गॉव में बच्चे और गॉव के लोग तिरंगा लेकर निकालेंगे। उन्होने कहा कि इस रैली से लोगो संदेश देना है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा पर नाज करते हुए अपने घर पर तिरंगा लगाकर तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर हर घर तिरंगा डाट काम पर अपनी सेल्फी जरूर अपलोड करें। रैली में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, अपर जिलाधिकारी भू/रा0, डिप्टी कलेक्ट्रर चन्द्रशेखर यादव, पुष्पेन्द्र पटेल, जिला विकास अधिकारी परियोजना निदेशक, बेसिक शिक्षा अधिकारी जिला पूर्ति अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी ने बाईक चलाकर प्रतिभाग किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 1036 शोध अधिकारियों को सभी जनपद मुख्यालयों पर वितरित किए गए नियुक्ति पत्र
Next: विक्रेताओ द्वारा उन्ही उत्पादो का विनिर्माण किया जाये, जो उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 में हो वर्णित

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

उपनिबंधक कार्यालय के निजीकरण के विरोध में अधिवक्ताओं की कलमबंद हड़ताल आज

ब्यूरो 20-06-2026
CSF-Logo-500x280

गंगा पुल पर लावारिस साइकिल मिलने से मची अफरा-तफरी, नदी में कूदने की अफवाह से जुटी भीड़

ब्यूरो 20-06-2026
CSF-Logo-500x280

योग दिवस से पूर्व आयुष विभाग ने निकाली जागरूकता रैली

ब्यूरो 20-06-2026
d817d673-6a15-4e9b-b9fe-5f73be2fe449

संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे 56 मामले, छह शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण

ब्यूरो 20-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.