Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

उपनिबंधक कार्यालय के निजीकरण के विरोध में अधिवक्ताओं की कलमबंद हड़ताल आज

ब्यूरो 20-06-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

जमानिया। शासन द्वारा उपनिबंधक (सब-रजिस्ट्रार) कार्यालय के निजीकरण किए जाने के प्रस्ताव के विरोध में बार एसोसिएशन जमानियां ने आंदोलन का ऐलान किया है। बार संघ के आह्वान पर सोमवार को क्षेत्र के सभी अधिवक्ता, वसीका नवीस, स्टाम्प विक्रेता एवं दस्तावेज लेखक कलमबंद हड़ताल पर रहेंगे तथा विरोध प्रदर्शन करेंगे।

शनिवार को बार एसोसिएशन जमानियां की एक आवश्यक बैठक अध्यक्ष जय प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में शासन द्वारा उपनिबंधक कार्यालय के निजीकरण संबंधी प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने इस निर्णय पर कड़ा विरोध जताते हुए इसे जनहित एवं अधिवक्ता हितों के प्रतिकूल बताया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि निजीकरण के विरोध में सोमवार को पूरे दिन न्यायिक कार्यों से विरत रहते हुए कलमबंद हड़ताल की जाएगी। साथ ही शासन के इस कदम के खिलाफ विरोध दर्ज कराया जाएगा। बार संघ के अध्यक्ष जय प्रकाश एवं महासचिव मुनेश सिंह कुशवाहा ने संयुक्त रूप से कहा कि उपनिबंधक कार्यालय का निजीकरण न तो आम जनता के हित में है और न ही अधिवक्ताओं तथा दस्तावेज लेखकों के हित में। उन्होंने कहा कि यदि शासन द्वारा इस प्रस्ताव पर पुनर्विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को आगे भी जारी रखा जाएगा। बैठक में बार संघ के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गंगा पुल पर लावारिस साइकिल मिलने से मची अफरा-तफरी, नदी में कूदने की अफवाह से जुटी भीड़

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

उपनिबंधक कार्यालय के निजीकरण के विरोध में अधिवक्ताओं की कलमबंद हड़ताल आज

ब्यूरो 20-06-2026
CSF-Logo-500x280

गंगा पुल पर लावारिस साइकिल मिलने से मची अफरा-तफरी, नदी में कूदने की अफवाह से जुटी भीड़

ब्यूरो 20-06-2026
CSF-Logo-500x280

योग दिवस से पूर्व आयुष विभाग ने निकाली जागरूकता रैली

ब्यूरो 20-06-2026
d817d673-6a15-4e9b-b9fe-5f73be2fe449

संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे 56 मामले, छह शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण

ब्यूरो 20-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.