Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गंगा पुल पर लावारिस साइकिल मिलने से मची अफरा-तफरी, नदी में कूदने की अफवाह से जुटी भीड़

ब्यूरो 20-06-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय नगर स्थित गंगा नदी के पक्के पुल पर शनिवार दोपहर एक लावारिस साइकिल मिलने से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुल पर साइकिल खड़ी देख लोगों के बीच यह अफवाह फैल गई कि किसी अज्ञात युवक ने गंगा नदी में छलांग लगा दी है। देखते ही देखते मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने पुल के आसपास मौजूद लोगों, दुकानदारों एवं राहगीरों से पूछताछ की, लेकिन किसी भी व्यक्ति ने किसी युवक को नदी में कूदते हुए देखने की पुष्टि नहीं की। कोई प्रत्यक्षदर्शी सामने न आने के कारण पुलिस ने राहत की सांस ली।

इसके बावजूद पुलिस ने एहतियात के तौर पर गंगा नदी में नाव के माध्यम से खोजबीन शुरू कराई। हालांकि समाचार लिखे जाने तक नदी में किसी व्यक्ति के कूदने संबंधी कोई प्रमाण या सुराग नहीं मिल सका था।पुलिस ने मौके से बरामद लावारिस साइकिल को कब्जे में लेकर कोतवाली भेज दिया है तथा उसके स्वामी का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि गंगा पुल पर एक लावारिस साइकिल खड़ी होने की सूचना प्राप्त हुई थी। साइकिल को बरामद कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि नदी में किसी व्यक्ति के कूदने की कोई आधिकारिक अथवा पुख्ता सूचना नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि साइकिल किसकी है तथा वह पुल पर कैसे छूटी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: योग दिवस से पूर्व आयुष विभाग ने निकाली जागरूकता रैली
Next: उपनिबंधक कार्यालय के निजीकरण के विरोध में अधिवक्ताओं की कलमबंद हड़ताल आज

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

उपनिबंधक कार्यालय के निजीकरण के विरोध में अधिवक्ताओं की कलमबंद हड़ताल आज

ब्यूरो 20-06-2026
CSF-Logo-500x280

गंगा पुल पर लावारिस साइकिल मिलने से मची अफरा-तफरी, नदी में कूदने की अफवाह से जुटी भीड़

ब्यूरो 20-06-2026
CSF-Logo-500x280

योग दिवस से पूर्व आयुष विभाग ने निकाली जागरूकता रैली

ब्यूरो 20-06-2026
d817d673-6a15-4e9b-b9fe-5f73be2fe449

संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे 56 मामले, छह शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण

ब्यूरो 20-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.